जबलपुर में ऐसी नेतागिरी देख नेता भी चौंके, 5 महीने से नहीं हुई बैठक तो विपक्ष ने शुरू किया अपना ही सदन

JABALPUR, MP

कांग्रेस ने विरोध में लगाया समानांतर सदन, 2 दिसंबर से शुरू होगा नगर निगम सदन का सत्र.

शहर में बीते 5 महीने से नगर निगम में सदन की बैठक नहीं हुई है. शहर विकास से जुड़ी हुई हर छोटी बात इस बैठक में उठाई जाती है इसलिए ये बेहद अहम होती है. इसके साथ ही विकास कार्यों के लिए बजट आवंटन से लेकर शहर के विभिन्न इलाकों की समस्याओं पर यहां चर्चा होती है. यह बैठक हर तीन माह में करना जरूरी होता है लेकिन जब जबलपुर में बीते 5 माह से नगर निगम के सदन का सत्र नहीं बुलाया गया तो कांग्रेस ने अनोखे तरीके विरोध प्रदर्शन किया.

विरोध में समानांतर सदन लगाया

जबलपुर नगर निगम के कांग्रेस पार्षद दल ने नगर निगम के सामने ही एक समानांतर सदन लगाया. इसमें कांग्रेस के ही पार्षद नगर निगम अध्यक्ष, महापौर और विपक्ष बनकर बैठे और सदन की कार्यवाही की. नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने कहा, '' हम जनहित के मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी जिसकी सत्ता इस समय जबलपुर नगर निगम में है वह नहीं चाहते कि जनहित के मुद्दों पर चर्चा हो. क्योंकि जबलपुर शहर में विकास के काम ठप्प पड़े हुए हैं.'' अमरीश मिश्रा का आरोप है कि महापौर और नगर निगम के अध्यक्ष जवाब देने से बच रहे हैं इसलिए वे नगर निगम सदन की बैठक नहीं बुलाना चाह रहे.

jabalpur nagar nigam
विपक्ष ने कुछ इस अंदाज में किया सत्ता पक्ष का विरोध 
 
महापौर बोले सदन की बैठक 2 दिसंबर को

कांग्रेस के इस आंदोलन पर प्रतिक्रिय देते हुए जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नु ने कहा, '' पहले से ही तय था कि दिसंबर में शीतकालीन सत्र की बैठक बुलाई जाएगी. 2 दिसंबर को सदन की बैठक होगी.'' वहीं अमरीश मिश्रा ने घोषणा की कि यदि नगर निगम का सत्र नहीं बुलाया जाता है तो वह शहर के हर मुख्य चौराहे पर समानांतर सदन चलाकर भाजपा सरकार की नाकामी बताएंगे.

jabalpur nagar nigam council meeting
जबलपुर नगर निगम आयोजित हुई समानांतर बैठक 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Nov 2024 By दैनिक जागरण

जबलपुर में ऐसी नेतागिरी देख नेता भी चौंके, 5 महीने से नहीं हुई बैठक तो विपक्ष ने शुरू किया अपना ही सदन

JABALPUR, MP

शहर में बीते 5 महीने से नगर निगम में सदन की बैठक नहीं हुई है. शहर विकास से जुड़ी हुई हर छोटी बात इस बैठक में उठाई जाती है इसलिए ये बेहद अहम होती है. इसके साथ ही विकास कार्यों के लिए बजट आवंटन से लेकर शहर के विभिन्न इलाकों की समस्याओं पर यहां चर्चा होती है. यह बैठक हर तीन माह में करना जरूरी होता है लेकिन जब जबलपुर में बीते 5 माह से नगर निगम के सदन का सत्र नहीं बुलाया गया तो कांग्रेस ने अनोखे तरीके विरोध प्रदर्शन किया.

विरोध में समानांतर सदन लगाया

जबलपुर नगर निगम के कांग्रेस पार्षद दल ने नगर निगम के सामने ही एक समानांतर सदन लगाया. इसमें कांग्रेस के ही पार्षद नगर निगम अध्यक्ष, महापौर और विपक्ष बनकर बैठे और सदन की कार्यवाही की. नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने कहा, '' हम जनहित के मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी जिसकी सत्ता इस समय जबलपुर नगर निगम में है वह नहीं चाहते कि जनहित के मुद्दों पर चर्चा हो. क्योंकि जबलपुर शहर में विकास के काम ठप्प पड़े हुए हैं.'' अमरीश मिश्रा का आरोप है कि महापौर और नगर निगम के अध्यक्ष जवाब देने से बच रहे हैं इसलिए वे नगर निगम सदन की बैठक नहीं बुलाना चाह रहे.

jabalpur nagar nigam
विपक्ष ने कुछ इस अंदाज में किया सत्ता पक्ष का विरोध 
 
महापौर बोले सदन की बैठक 2 दिसंबर को

कांग्रेस के इस आंदोलन पर प्रतिक्रिय देते हुए जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नु ने कहा, '' पहले से ही तय था कि दिसंबर में शीतकालीन सत्र की बैठक बुलाई जाएगी. 2 दिसंबर को सदन की बैठक होगी.'' वहीं अमरीश मिश्रा ने घोषणा की कि यदि नगर निगम का सत्र नहीं बुलाया जाता है तो वह शहर के हर मुख्य चौराहे पर समानांतर सदन चलाकर भाजपा सरकार की नाकामी बताएंगे.

jabalpur nagar nigam council meeting
जबलपुर नगर निगम आयोजित हुई समानांतर बैठक 
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/even-the-leaders-were-shocked-to-see-such-leadership-in/article-4206

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.