भले ही 4 कार्यकर्ता हों, पर वफादार हों, जीतू पटवारी बोले- राम निवास रावत के लिए कांग्रेस के दरवाजे बंद

JAGRAN DESK

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भले ही हमारे पास 4 कार्यकर्ता हों, पर वफादार हों. पार्टी उन्हीं के साथ आगे बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि विजयपुर से हारे बीजेपी उम्मीदवार राम निवास रावत के लिए कांग्रेस के सारे दरवाजे बंद हैं.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी विजयपुर उपचुनाव को लेकर खुश हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राम निवास रावत के लिए पार्टी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हैं. उनकी वापसी अब नहीं होगी. कांग्रेस की बैठक में भावुक होने पर उन्होंने कहा कि मैं भी इंसान हूं. पटवारी ने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि जो लोग धोखा देकर गए हैं उन पर भरोसा नहीं करना है. हमारे वफादार लोग भले 4 ही रहे, उनके साथ ही पार्टी आगे बढ़ेगी.

विजयपुर की ऐतिहासिक जीत पर पटवारी ने कहा कि यह जीत बड़ी जीत है, क्योंकि वहां पूरी सरकार और प्रशासन चुनाव लड़ रहा था. कलेक्टर बीजेपी के कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे थे. लोगों को डराना, घर जला देना, हथियारों का इस्तेमाल रोज की बात थी. रावत और बीजेपी ने लोगों को डरा दिया था. हमने लोगों में भरोसा पैदा किया. इसी तरह बुधनी भी कांग्रेस की धरती है. इस बार जनता ने साफ-साफ संदेश दे दिया है. पटवारी ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद हमने अपना 100% दिया. लोकसभा के बाद हमारी पार्टी की स्थिति सुधरी है. विजयपुर की जनता ने बीजेपी, सरकार को जगाने का काम किया है.

धन-बल का इस्तेमाल करती है बीजेपी- जीतू पटवारी
उपचुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता, वोटर बीजेपी से डरे हुए थे. हमने उनके डर को दूर किया. बुधनी से शिवराज नहीं, बल्कि सीएम शिवराज सिंह चौहान चुनाव लड़ते थे. बुधनी में बीजेपी ने 50 करोड़ रुपये खर्च किये. बीजेपी ने 10 हजार से ज्यादा वोट लूट लिए. हमारी 5 गाड़ियां जला दीं. बुधनी की जनता ने शिवराज को मैसेज दे दिया है कि किसानों से किए वादे पूरे करो. कांग्रेस किसानों के हित की लड़ाई लड़ेगी. बुधनी की जनता ने कांग्रेस को ताकत दी है. प्रदेश अध्यक्ष बने रहने के सवाल पर जीतू पटवारी ने कहा कि जब जिम्मेदारी मिली थी तब हम लोकसभा चुनाव बुरी तरह हारे हुए थे. राज्यसभा का चुनाव भी था. लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की स्थिति देश में सुधरी है.

बीना में भी उपचुनाव को तैयार- पटवारी
जीतू पटवारी ने भावुक होने पर कहा कि मैं भी इंसान हूं. मैंने पार्टी के सीनियर नेताओं से मदद मांगी थी. मैंने कहा कि आपके सहयोग के बिना पार्टी बड़ी नहीं हो सकती. सीनियर नेताओं से सहयोग मांगते हुए मैं भावुक हुआ था. उन्होंने कहा कि बीना विधायक निर्मला सप्रे को कोर्ट जाकर पद से हटवाएंगे. मैं बीजेपी को चुनौती देता हूं कि बीना में उपचुनाव करवाए. अगर हमारे विधायक को बीजेपी में लिया है तो उनसे इस्तीफा दिलवाओ. हम बीना में भी उपचुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. जनता जो जनादेश देगी, हम उसे स्वीकार करेंगे. पार्टी ने तय किया है कि जो लोग धोखा देकर गए हैं उन पर भरोसा नहीं करना है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Nov 2024 By दैनिक जागरण

भले ही 4 कार्यकर्ता हों, पर वफादार हों, जीतू पटवारी बोले- राम निवास रावत के लिए कांग्रेस के दरवाजे बंद

JAGRAN DESK

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी विजयपुर उपचुनाव को लेकर खुश हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राम निवास रावत के लिए पार्टी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हैं. उनकी वापसी अब नहीं होगी. कांग्रेस की बैठक में भावुक होने पर उन्होंने कहा कि मैं भी इंसान हूं. पटवारी ने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि जो लोग धोखा देकर गए हैं उन पर भरोसा नहीं करना है. हमारे वफादार लोग भले 4 ही रहे, उनके साथ ही पार्टी आगे बढ़ेगी.

विजयपुर की ऐतिहासिक जीत पर पटवारी ने कहा कि यह जीत बड़ी जीत है, क्योंकि वहां पूरी सरकार और प्रशासन चुनाव लड़ रहा था. कलेक्टर बीजेपी के कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे थे. लोगों को डराना, घर जला देना, हथियारों का इस्तेमाल रोज की बात थी. रावत और बीजेपी ने लोगों को डरा दिया था. हमने लोगों में भरोसा पैदा किया. इसी तरह बुधनी भी कांग्रेस की धरती है. इस बार जनता ने साफ-साफ संदेश दे दिया है. पटवारी ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद हमने अपना 100% दिया. लोकसभा के बाद हमारी पार्टी की स्थिति सुधरी है. विजयपुर की जनता ने बीजेपी, सरकार को जगाने का काम किया है.

धन-बल का इस्तेमाल करती है बीजेपी- जीतू पटवारी
उपचुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता, वोटर बीजेपी से डरे हुए थे. हमने उनके डर को दूर किया. बुधनी से शिवराज नहीं, बल्कि सीएम शिवराज सिंह चौहान चुनाव लड़ते थे. बुधनी में बीजेपी ने 50 करोड़ रुपये खर्च किये. बीजेपी ने 10 हजार से ज्यादा वोट लूट लिए. हमारी 5 गाड़ियां जला दीं. बुधनी की जनता ने शिवराज को मैसेज दे दिया है कि किसानों से किए वादे पूरे करो. कांग्रेस किसानों के हित की लड़ाई लड़ेगी. बुधनी की जनता ने कांग्रेस को ताकत दी है. प्रदेश अध्यक्ष बने रहने के सवाल पर जीतू पटवारी ने कहा कि जब जिम्मेदारी मिली थी तब हम लोकसभा चुनाव बुरी तरह हारे हुए थे. राज्यसभा का चुनाव भी था. लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की स्थिति देश में सुधरी है.

बीना में भी उपचुनाव को तैयार- पटवारी
जीतू पटवारी ने भावुक होने पर कहा कि मैं भी इंसान हूं. मैंने पार्टी के सीनियर नेताओं से मदद मांगी थी. मैंने कहा कि आपके सहयोग के बिना पार्टी बड़ी नहीं हो सकती. सीनियर नेताओं से सहयोग मांगते हुए मैं भावुक हुआ था. उन्होंने कहा कि बीना विधायक निर्मला सप्रे को कोर्ट जाकर पद से हटवाएंगे. मैं बीजेपी को चुनौती देता हूं कि बीना में उपचुनाव करवाए. अगर हमारे विधायक को बीजेपी में लिया है तो उनसे इस्तीफा दिलवाओ. हम बीना में भी उपचुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. जनता जो जनादेश देगी, हम उसे स्वीकार करेंगे. पार्टी ने तय किया है कि जो लोग धोखा देकर गए हैं उन पर भरोसा नहीं करना है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/even-though-there-are-4-workers-they-are-loyal-jitu/article-4246

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.