सोशल मीडिया पर नजर, कांग्रेस नेताओं के अकाउंट बैन: भाजपा पर लगाया निगरानी का आरोप

Indore, MP

मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया, पप्पू यादव समेत कई नेताओं के वॉट्सऐप अकाउंट पिछले 10 दिनों से स्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। वहीं, फेसबुक और X (पूर्व में ट्विटर) जैसे प्लेटफॉर्म्स पर उनके अकाउंट्स पर 24 घंटे की पाबंदी के बाद लंबे समय के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है।

कांग्रेस नेताओं का दावा है कि सिर्फ इंदौर ही नहीं, भोपाल और देवास जिलों के कई पदाधिकारियों के अकाउंट्स भी इसी तरह बैन किए गए हैं। प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरौलिया और बीस से अधिक आईटी सेल के जिला प्रमुखों एवं प्रवक्ताओं के अकाउंट भी बंद हो चुके हैं।

इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस ने गंभीर चिंता जताई है। प्रवक्ता अमित चौरसिया ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार सोशल मीडिया पर सक्रिय उन अकाउंट्स को टारगेट कर रही है जो सरकार की नीतियों के खिलाफ मुखर हैं। उन्होंने कहा कि इन अकाउंट्स को निगरानी में रखकर एक-एक कर स्थायी रूप से हटाया जा रहा है।

इस मामले को लेकर कांग्रेस के मीडिया और कम्युनिकेशन विभाग के प्रभारी अभय तिवारी ने एआईसीसी के मीडिया सेल में आधिकारिक शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही उन्होंने मेटा और X कंपनियों के संबंधित विभागाध्यक्षों से भी संपर्क किया है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार और भाजपा संगठन की आलोचना करने वाले प्रवक्ताओं और आईटी सेल से जुड़े नेताओं के अकाउंट मेटा द्वारा बंद किए जा रहे हैं, जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सोशल मीडिया पर नजर, कांग्रेस नेताओं के अकाउंट बैन: भाजपा पर लगाया निगरानी का आरोप

Indore, MP

कांग्रेस नेताओं का दावा है कि सिर्फ इंदौर ही नहीं, भोपाल और देवास जिलों के कई पदाधिकारियों के अकाउंट्स भी इसी तरह बैन किए गए हैं। प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरौलिया और बीस से अधिक आईटी सेल के जिला प्रमुखों एवं प्रवक्ताओं के अकाउंट भी बंद हो चुके हैं।

इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस ने गंभीर चिंता जताई है। प्रवक्ता अमित चौरसिया ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार सोशल मीडिया पर सक्रिय उन अकाउंट्स को टारगेट कर रही है जो सरकार की नीतियों के खिलाफ मुखर हैं। उन्होंने कहा कि इन अकाउंट्स को निगरानी में रखकर एक-एक कर स्थायी रूप से हटाया जा रहा है।

इस मामले को लेकर कांग्रेस के मीडिया और कम्युनिकेशन विभाग के प्रभारी अभय तिवारी ने एआईसीसी के मीडिया सेल में आधिकारिक शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही उन्होंने मेटा और X कंपनियों के संबंधित विभागाध्यक्षों से भी संपर्क किया है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार और भाजपा संगठन की आलोचना करने वाले प्रवक्ताओं और आईटी सेल से जुड़े नेताओं के अकाउंट मेटा द्वारा बंद किए जा रहे हैं, जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ever-eye-on-social-media-congress-leaders-accused-of-monitoring/article-25847

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.