- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- 4 हाथ-पैर, 2 सिर और एक पेट लेकर पैदा हुए जुड़वां बच्चे, देखकर हर कोई हैरान
4 हाथ-पैर, 2 सिर और एक पेट लेकर पैदा हुए जुड़वां बच्चे, देखकर हर कोई हैरान
Sahdol, MP
मध्य प्रदेश के शहडोल के बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज में अद्भुत बच्चे का जन्म हुआ है।
बच्चों के दो सिर, चार हाथ और चार पैर हैं। या कहे कि दो बच्चों का आपस में पेट जुड़ा हुआ है। इस बच्चे के जन्म लेने के बाद परिजन घबरा गए, डॉक्टरों की टीम भी हैरान है। हालांकि डॉक्टर का कहना है कि ये बच्चे जुड़वा हैं और उनके शरीर किसी विकृति के कारण आपस में जुड़ गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, अनूपपुर जिले के कोतमा के रहने वाले रवि जोगी की पत्नी वर्षा को प्रसव पीड़ा होने पर शासकीय बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज शहडोल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार शाम उन्होंने एक अनोखे जुड़वा बच्चे को जन्म दिया। बच्चे का जन्म होते ही नर्सों और चिकित्सकों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बन गया। पैदा हुए जुड़वा बच्चों के पेट आपस में जुड़े हुए हैं। इनके चार पैर, चार हाथ, दो सिर सभी अंग हैं।
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ निशांत प्रभाकर ने बताया कि बच्चों के जन्म लेने के बाद से ही उन्हें सीएमसी में भर्ती किया गया है। जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है। दो अलग-अलग सर, 4 हाथ 4 पैर वाले जन्मे अद्भुद बच्चे को देखकर हर कोई हैरान है। यह एक दुर्लभ चिकित्सा स्थिति है, जिसे कंजॉइन्ड ट्विन्स के नाम से जाना जाता है। ऐसे मामलों में भ्रूण का पूर्ण विभाजन नहीं हो पाता है, जिससे जुड़वा बच्चे शरीर के कुछ हिस्सों को साझा करते हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए