इंदौर मेट्रो के अंडरग्राउंड हिस्से का विस्तार तय: रूट में बड़ा बदलाव, लागत बढ़कर 16 हजार करोड़ के पार जाएगी

Indore, MP

इंदौर में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। प्रबंधन ने मेट्रो के मध्य हिस्से के डिजाइन में बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है।

 अगर प्रस्तावित बदलाव को मंजूरी मिलती है तो मेट्रो का अंडरग्राउंड सेक्शन अब 8.7 किमी से बढ़कर करीब 12 किमी तक हो जाएगा। यह बदलाव न केवल प्रोजेक्ट की संरचना बदल देगा बल्कि इसकी लागत में भी लगभग 1 हजार करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि करेगा।

रूट डिजाइन में बदलाव की प्रक्रिया शुरू

मेट्रो के दूसरे फेज के बाद अब तीसरे फेज के रूट पर पुनर्विचार किया जा रहा है। नया डिजाइन फाइनल सर्वे के बाद राज्य कैबिनेट को भेजा जाएगा, जहाँ से मंजूरी मिलने के बाद इसे केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। उसके बाद ही निर्माण कार्य नए सिरे से शुरू होगा।

जानकारी के अनुसार, रोबोट चौराहा से पलासिया चौराहा तक के 5.5 किमी हिस्से में पहले एलिवेटेड कॉरिडोर का टेंडर 550 करोड़ रुपये में हुआ था, लेकिन अलाइनमेंट विवाद के चलते काम डेढ़ साल से ठप पड़ा हुआ है। अब यह हिस्सा भी अंडरग्राउंड किया जा सकता है।

बजट और समय दोनों पर पड़ेगा असर

वर्तमान में इंदौर मेट्रो की कुल लागत लगभग 15 हजार करोड़ रुपये आंकी गई है, लेकिन नए डिजाइन के बाद यह आंकड़ा 16 हजार करोड़ रुपये के पार जा सकता है। साथ ही, परियोजना के पूरे होने में भी लगभग एक वर्ष की देरी का अनुमान है। शहर के बंगाली चौराहा क्षेत्र की पथरीली मिट्टी के कारण यहां निर्माण में अधिक समय और संसाधन लग सकते हैं।

2018-19 में शुरू हुआ था काम, अब 2027 तक पूरी होने की उम्मीद

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट की नींव वर्ष 2018-19 में रखी गई थी। शुरुआती वर्षों में एजेंसी विवाद और कोविड-19 की वजह से काम बार-बार अटकता रहा। 31.32 किमी लंबे इस प्रोजेक्ट में से 17.5 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर अब भी अधूरा है। पहले लक्ष्य वर्ष 2025-26 तय किया गया था, लेकिन अब इसे 2027 तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

12 हजार करोड़ तक पहुंची कुल लागत

मेट्रो की शुरुआती लागत करीब 7,500 करोड़ रुपये तय की गई थी, जो अब बढ़कर 12 हजार करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। यह लागत 61% अधिक है। अब तक 4,409 करोड़ रुपये की फंडिंग मिली है, जिसमें से 4,228 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार, राज्य सरकार, न्यू डेवलपमेंट बैंक और एशियन डेवलपमेंट बैंक मिलकर फंड कर रहे हैं।

तीन चरणों में तैयार हो रही इंदौर मेट्रो

फेज 1:
डिपो से सुपर कॉरिडोर स्टेशन-3 तक 6.3 किमी का रूट, जिसमें 5.9 किमी प्राथमिक कॉरिडोर है। इस हिस्से पर 31 मई 2025 से मेट्रो का व्यावसायिक संचालन शुरू हो चुका है। लागत – 1,520 करोड़ रुपये।

फेज 2:
सुपर कॉरिडोर स्टेशन-3 से मालवीय नगर (रेडिसन चौराहा) तक 10.98 किमी लंबा रूट, जिसमें 11 स्टेशन शामिल हैं। इस हिस्से को जनवरी 2026 तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। लागत – 1,200 करोड़ रुपये।

फेज 3:
सबसे चुनौतीपूर्ण फेज, जिसकी कुल लंबाई 14 किमी है। इसमें 8.7 किमी अंडरग्राउंड और 5.34 किमी एलिवेटेड हिस्सा होगा। 7 स्टेशन भूमिगत और 5 एलिवेटेड स्टेशन प्रस्तावित हैं। लागत – 2,550 करोड़ रुपये।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/expansion-of-underground-part-of-indore-metro-major-change-in/article-37396

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.