कछुआ तस्करी के अंतरराष्ट्रीय आरोपी मुरुगेशन का थाइलैंड प्रत्यर्पण तय

भोपाल (म.प्र.)

On

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दी मंजूरी; सात देशों में फैले वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का रहा है हिस्सा

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कछुओं और जलीय वन्यजीवों की तस्करी में लिप्त सिंगापुर निवासी मन्नीवन्नन मुरुगेशन को थाइलैंड भेजे जाने का रास्ता साफ हो गया है। नई दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट ने थाइलैंड सरकार के प्रत्यर्पण अनुरोध को स्वीकार करते हुए आरोपी को वहां भेजने की अनुमति दे दी है। अदालत ने यह आदेश 6 जनवरी 2026 को पारित किया, जिससे लंबे समय से चल रही कानूनी प्रक्रिया अपने निर्णायक चरण में पहुंच गई है।

जांच एजेंसियों के अनुसार मुरुगेशन का अवैध वन्यजीव व्यापार सिंगापुर, भारत, थाइलैंड, मलेशिया, मकाऊ, हांगकांग, चीन और मेडागास्कर तक फैला हुआ था। दुर्लभ और संरक्षित प्रजातियों के कछुओं की तस्करी में उसका नाम वैश्विक स्तर पर कुख्यात रहा है। वन्यजीव अपराध से जुड़े अंतरराष्ट्रीय डाटाबेस में उसे प्रमुख तस्करों में शामिल किया गया था।

मध्यप्रदेश वन विभाग की स्टेट टाइगर फोर्स (STF) ने मुरुगेशन से जुड़े कई अहम और संवेदनशील दस्तावेज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर साझा किए थे। जुलाई 2018 में बांग्लादेश के ढाका में आयोजित क्षेत्रीय बैठक के दौरान इन सूचनाओं को प्रस्तुत किया गया, जिसका उद्देश्य कछुओं और जलीय वन्यजीवों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी पर अंकुश लगाना था। उस समय मुरुगेशन को दुर्लभ प्रजातियों की तस्करी में दुनिया के शीर्ष आरोपियों में गिना गया था।

मुरुगेशन पहली बार 27 अगस्त 2012 को थाइलैंड के बैंकॉक एयरपोर्ट पर करीब 900 दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के साथ पकड़ा गया था, हालांकि वह उस समय कानूनी खामियों का फायदा उठाकर छूटने में सफल रहा। बाद में थाइलैंड में दर्ज मामलों के आधार पर इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड नोटिस भी जारी किया था।

भारत में मुरुगेशन को जनवरी 2018 में चेन्नई से गिरफ्तार कर मध्यप्रदेश लाया गया था। सागर के विशेष न्यायालय ने उसे दोषी ठहराते हुए सात वर्ष की सजा सुनाई थी, लेकिन अपील के बाद जिला एवं सत्र न्यायालय ने उसे बरी कर दिया। इस फैसले को STF ने उच्च न्यायालय जबलपुर में चुनौती दी, जहां मामला अभी विचाराधीन है। इस दौरान आरोपी का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया था।

थाइलैंड से प्रत्यर्पण अनुरोध मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय ने प्रत्यर्पण अधिनियम, 1962 के तहत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद पटियाला हाउस कोर्ट में मामला दर्ज किया गया। वर्तमान में अदालत के आदेश पर मुरुगेशन को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल, नई दिल्ली में रखा गया है। प्रत्यर्पण की औपचारिकताएं पूरी होते ही उसे थाइलैंड भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/extradition-of-international-turtle-smuggling-accused-murugashan-to-thailand-fixed/article-43678

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.