मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में 44 डिग्री पार

भोपाल (म.प्र.)

By Rohit.P
On

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का असर बढ़ा, कई शहरों में तापमान 44 डिग्री पार। इंदौर-उज्जैन संभाग में लू का अलर्ट जारी।

मध्यप्रदेश में गर्मी अब लोगों के लिए काफी परेशानियों का कारण बनती जा रही है। यहां के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राहत की कोई उम्मीद नहीं जताई है। सबसे ज्यादा असर इंदौर और उज्जैन की संभागों में देखा जा रहा है, जहां सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने हालात बिगाड़ दिए हैं। शनिवार को नौगांव और खंडवा सबसे गर्म शहरों में शुमार रहे, वहां पारा 44 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। प्रदेश के करीब 15 शहरों में तापमान 43 डिग्री या उससे अधिक रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल राज्य में कहीं भी बारिश होने की उम्मीद नहीं है, इससे लू और गर्म हवाओं का असर अगले कुछ दिन और बढ़ सकता है। सुनने में आया है कि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छा गया है और लोग केवल आवश्यक काम से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

मौसम विभाग ने रविवार के लिए रतलाम, खरगोन और खंडवा जिलों में तीव्र लू का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तापमान फिर से 44 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। इसके अलावा इंदौर, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, बुरहानपुर, राजगढ़, विदिशा, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और सीधी समेत कई जिलों में लू चलने की चेतावनी दी गई है। भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में भी गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। राजधानी भोपाल में शनिवार दोपहर बाजारों में खालीपन सा नजर आया। कई जगह लोग सिर ढंक कर और चेहरे पर कपड़ा बांधकर बाहर निकल रहे थे। रतलाम में गर्मी का असर इतना बढ़ गया कि कई लोगों के मोबाइल फोन भी अचानक बंद हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के कारण बिजली की मांग भी तेजी से बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह 10 बजे के बाद से ही गर्म हवाएं चलने लगी हैं। ग्रामीण इलाकों में खेतों में काम कर रहे लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर में बेवजह बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। उनका कहना है कि लोग लगातार पानी पीते रहें, हल्के और सूती कपड़े पहनें, और बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखें। डॉक्टरों ने भी हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ने की बात कही है। फिलहाल मौसम में बदलाव के कोई संकेत नहीं हैं, और आने वाले दो-तीन दिन राज्य के लिए और भी मुश्किल भरे हो सकते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2026 By Rohit.P

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में 44 डिग्री पार

भोपाल (म.प्र.)

मध्यप्रदेश में गर्मी अब लोगों के लिए काफी परेशानियों का कारण बनती जा रही है। यहां के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राहत की कोई उम्मीद नहीं जताई है। सबसे ज्यादा असर इंदौर और उज्जैन की संभागों में देखा जा रहा है, जहां सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने हालात बिगाड़ दिए हैं। शनिवार को नौगांव और खंडवा सबसे गर्म शहरों में शुमार रहे, वहां पारा 44 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। प्रदेश के करीब 15 शहरों में तापमान 43 डिग्री या उससे अधिक रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल राज्य में कहीं भी बारिश होने की उम्मीद नहीं है, इससे लू और गर्म हवाओं का असर अगले कुछ दिन और बढ़ सकता है। सुनने में आया है कि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छा गया है और लोग केवल आवश्यक काम से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

मौसम विभाग ने रविवार के लिए रतलाम, खरगोन और खंडवा जिलों में तीव्र लू का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तापमान फिर से 44 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। इसके अलावा इंदौर, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, बुरहानपुर, राजगढ़, विदिशा, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और सीधी समेत कई जिलों में लू चलने की चेतावनी दी गई है। भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में भी गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। राजधानी भोपाल में शनिवार दोपहर बाजारों में खालीपन सा नजर आया। कई जगह लोग सिर ढंक कर और चेहरे पर कपड़ा बांधकर बाहर निकल रहे थे। रतलाम में गर्मी का असर इतना बढ़ गया कि कई लोगों के मोबाइल फोन भी अचानक बंद हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के कारण बिजली की मांग भी तेजी से बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह 10 बजे के बाद से ही गर्म हवाएं चलने लगी हैं। ग्रामीण इलाकों में खेतों में काम कर रहे लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर में बेवजह बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। उनका कहना है कि लोग लगातार पानी पीते रहें, हल्के और सूती कपड़े पहनें, और बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखें। डॉक्टरों ने भी हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ने की बात कही है। फिलहाल मौसम में बदलाव के कोई संकेत नहीं हैं, और आने वाले दो-तीन दिन राज्य के लिए और भी मुश्किल भरे हो सकते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/extreme-heat-wreaks-havoc-in-madhya-pradesh-crossing-44-degrees/article-53563

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.