एमपी में भीषण गर्मी का कहर, रतलाम में पारा 46.5 डिग्री पहुंचा, हीट वेव का अलर्ट जारी

भोपाल (म.प्र.)

By Rohit.P
On

मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर जारी, रतलाम में तापमान 46.5 डिग्री पहुंचा। कई जिलों में हीट वेव अलर्ट, फिलहाल राहत के आसार नहीं।

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में इस बार मई की गर्मी लोगों पर भारी पड़ रही है। कई जिलों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और हालात ऐसे बन गए हैं कि दोपहर में सड़कें तक सूनी नजर आने लगी हैं। मौसम विभाग ने इंदौर और उज्जैन संभाग के कई जिलों में अगले चार दिन तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में भी गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। फिलहाल मौसम में राहत के कोई संकेत नहीं दिखाई दे रहे। राजधानी भोपाल समेत ज्यादातर शहरों में सुबह से ही तेज धूप निकल रही है और दोपहर होते-होते गर्मी असहनीय हो जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश का सबसे गर्म शहर रतलाम रिकॉर्ड किया गया, जहां तापमान 46.5 डिग्री तक पहुंच गया। धार में 44.5 और उज्जैन में 44.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इंदौर में भी गर्मी का असर तेज बना हुआ है और यहां पारा 43.6 डिग्री तक पहुंच गया। भोपाल में तापमान 42.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जबकि जबलपुर में 42 और ग्वालियर में 41.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। शिवपुरी का तापमान भी 44 डिग्री तक पहुंच गया। लगातार बढ़ती गर्मी की वजह से लोग दिन के समय घरों से निकलने से बच रहे हैं। बाजारों और सड़कों पर दोपहर में सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दे रही है।

जानकारी के मुताबिक बालाघाट, सिवनी, दतिया, टीकमगढ़, देवास, सीहोर, सागर, छिंदवाड़ा और रायसेन समेत 11 से ज्यादा जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है। डॉक्टरों ने भी लोगों को दोपहर में धूप से बचने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों से आने वाली गर्म हवाओं की वजह से तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और दिन के तापमान में खास गिरावट की उम्मीद नहीं है। उधर बिजली की बढ़ती खपत के चलते कई शहरों में लोड भी बढ़ गया है और लोग दिनभर कूलर और एसी के सहारे गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2026 By Rohit.P

एमपी में भीषण गर्मी का कहर, रतलाम में पारा 46.5 डिग्री पहुंचा, हीट वेव का अलर्ट जारी

भोपाल (म.प्र.)

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में इस बार मई की गर्मी लोगों पर भारी पड़ रही है। कई जिलों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और हालात ऐसे बन गए हैं कि दोपहर में सड़कें तक सूनी नजर आने लगी हैं। मौसम विभाग ने इंदौर और उज्जैन संभाग के कई जिलों में अगले चार दिन तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में भी गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। फिलहाल मौसम में राहत के कोई संकेत नहीं दिखाई दे रहे। राजधानी भोपाल समेत ज्यादातर शहरों में सुबह से ही तेज धूप निकल रही है और दोपहर होते-होते गर्मी असहनीय हो जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश का सबसे गर्म शहर रतलाम रिकॉर्ड किया गया, जहां तापमान 46.5 डिग्री तक पहुंच गया। धार में 44.5 और उज्जैन में 44.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इंदौर में भी गर्मी का असर तेज बना हुआ है और यहां पारा 43.6 डिग्री तक पहुंच गया। भोपाल में तापमान 42.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जबकि जबलपुर में 42 और ग्वालियर में 41.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। शिवपुरी का तापमान भी 44 डिग्री तक पहुंच गया। लगातार बढ़ती गर्मी की वजह से लोग दिन के समय घरों से निकलने से बच रहे हैं। बाजारों और सड़कों पर दोपहर में सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दे रही है।

जानकारी के मुताबिक बालाघाट, सिवनी, दतिया, टीकमगढ़, देवास, सीहोर, सागर, छिंदवाड़ा और रायसेन समेत 11 से ज्यादा जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है। डॉक्टरों ने भी लोगों को दोपहर में धूप से बचने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों से आने वाली गर्म हवाओं की वजह से तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और दिन के तापमान में खास गिरावट की उम्मीद नहीं है। उधर बिजली की बढ़ती खपत के चलते कई शहरों में लोड भी बढ़ गया है और लोग दिनभर कूलर और एसी के सहारे गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/extreme-heat-wreaks-havoc-in-mp-mercury-reaches-465-degrees/article-53236

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.