बजट सत्र का आज 7वां दिन.... एमपी विधानसभा में मनाया जाएगा फाग महोत्सव

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का सातवां दिन है। सदन में परिवहन घोटाले और सौरभ शर्मा का मुद्दा गूंजेगा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, हेमंत कटारे, प्रताप ग्रेवाल के ध्यानाकर्षण पर चर्चा होगी। परिवहन नाकों पर होने वाली अवैध वसूली का मुद्दा उठाएंगे। 2025-26 के आय व्यय पर सामान्य चर्चा का पुनर्ग्रहण, 2025-26 के बजट पर विभाग वार सदन में मतदान होगा। विधानसभा में आज 60 याचिकाएं, दो ध्यानाकर्षण लगाए जाएंगे।

नर्मदा-क्षिप्रा बहुउद्देशीय माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण आज

सीएम डॉ मोहन यादव नर्मदा-क्षिप्रा बहुउद्देशीय माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे। यह परियोजना 2489 करोड़ रुपए से अधिक की है। उज्जैन जिले के तराना में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस परियोजना से 100 गांव की 30 हजार 218 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई होगी। उज्जैन जिले की दो तहसील तराना और घट्टिया वहीं शाजापुर जिले की शाजापुर विधानसभा को लाभ मिलेगा। शाजापुर के कुल 17 ग्रामों की 2728 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। पेयजल के लिए पानी भी उपलब्ध होगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कई विकासकार्यों की आधारशिला भी रखेंगे।

नेशनल सेमिनार ऑन हैप्पीनेस कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में नेशनल सेमिनार ऑन हैप्पीनेस का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम भोपाल के कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय आनंद दिवस पर आयोजित इस सेमिनार में देश के विभिन्न प्रतिभागी भाग लेंगे। दो दिवसीय सेमिनार के दौरान आनंद के विभिन्न आयामों पर व्याख्यान व परिचर्चा सत्र आयोजित किए जाएंगे। सेमिनार में भारतीयता में आनंद के आयाम, दैनिक जीवन में निरंतर आनंद, भारतीय संस्कृति एवं आनंद, एक आनंदित समाज के लिए वैज्ञानिक अंर्तदृष्टि का समीकरण विषय पर चर्चा होगी। सेमिनार में बच्चों में मानवीय मूल, आंतरिक आनंद की अनुभूति विषय पर भी परिचर्चा सत्र आयोजित किए जाएंगे।

CM डॉ मोहन के आज के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह 10 बजे उज्जैन से तराना पहुंचेंगे। जहां वे नर्मदा शिप्रा बहुउद्देशीय परियोजना का लोकार्पण करेंगे। यह परियोजना 2489 करोड़ रुपए से अधिक की है। इसके बाद सीएम सुबह 11:30 बजे तराना से भोपाल वापस लौटेंगे। दोपहर 12:30 बजे विधानसभा आगमन होगा। दोपहर 2:35 बजे भोपाल से जबलपुर जाएंगे। जबलपुर से डिंडोरी पहुंचेंगे। जहां सीएम अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई के बलिदान दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।। शाम 5:45 बजे कुशाभाऊ ठाकरे हाल आगमन होगा। यहां कार्यशाला नेशनल हैप्पीनेस में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 7 बजे मुख्यमंत्री विधानसभा पहुंचेंगे। विधानसभा के मानसरोवर सभागार में फाग उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

एमपी विधानसभा में फाग महोत्सव

एमपी विधानसभा में आज फाग महोत्सव मनाया जाएगा। सीएम मोहन यादव भी इस महोत्सव में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित विधानसभा के सदस्य में शामिल होंगे। फाग महोत्सव में रंगारंग संगीत की भी प्रस्तुति होगी। विधानसभा के सदस्य फाग के रंग में रंगे हुए नजर आएंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Mar 2025 By दैनिक जागरण

बजट सत्र का आज 7वां दिन.... एमपी विधानसभा में मनाया जाएगा फाग महोत्सव

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का सातवां दिन है। सदन में परिवहन घोटाले और सौरभ शर्मा का मुद्दा गूंजेगा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, हेमंत कटारे, प्रताप ग्रेवाल के ध्यानाकर्षण पर चर्चा होगी। परिवहन नाकों पर होने वाली अवैध वसूली का मुद्दा उठाएंगे। 2025-26 के आय व्यय पर सामान्य चर्चा का पुनर्ग्रहण, 2025-26 के बजट पर विभाग वार सदन में मतदान होगा। विधानसभा में आज 60 याचिकाएं, दो ध्यानाकर्षण लगाए जाएंगे।

नर्मदा-क्षिप्रा बहुउद्देशीय माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण आज

सीएम डॉ मोहन यादव नर्मदा-क्षिप्रा बहुउद्देशीय माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे। यह परियोजना 2489 करोड़ रुपए से अधिक की है। उज्जैन जिले के तराना में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस परियोजना से 100 गांव की 30 हजार 218 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई होगी। उज्जैन जिले की दो तहसील तराना और घट्टिया वहीं शाजापुर जिले की शाजापुर विधानसभा को लाभ मिलेगा। शाजापुर के कुल 17 ग्रामों की 2728 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। पेयजल के लिए पानी भी उपलब्ध होगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कई विकासकार्यों की आधारशिला भी रखेंगे।

नेशनल सेमिनार ऑन हैप्पीनेस कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में नेशनल सेमिनार ऑन हैप्पीनेस का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम भोपाल के कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय आनंद दिवस पर आयोजित इस सेमिनार में देश के विभिन्न प्रतिभागी भाग लेंगे। दो दिवसीय सेमिनार के दौरान आनंद के विभिन्न आयामों पर व्याख्यान व परिचर्चा सत्र आयोजित किए जाएंगे। सेमिनार में भारतीयता में आनंद के आयाम, दैनिक जीवन में निरंतर आनंद, भारतीय संस्कृति एवं आनंद, एक आनंदित समाज के लिए वैज्ञानिक अंर्तदृष्टि का समीकरण विषय पर चर्चा होगी। सेमिनार में बच्चों में मानवीय मूल, आंतरिक आनंद की अनुभूति विषय पर भी परिचर्चा सत्र आयोजित किए जाएंगे।

CM डॉ मोहन के आज के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह 10 बजे उज्जैन से तराना पहुंचेंगे। जहां वे नर्मदा शिप्रा बहुउद्देशीय परियोजना का लोकार्पण करेंगे। यह परियोजना 2489 करोड़ रुपए से अधिक की है। इसके बाद सीएम सुबह 11:30 बजे तराना से भोपाल वापस लौटेंगे। दोपहर 12:30 बजे विधानसभा आगमन होगा। दोपहर 2:35 बजे भोपाल से जबलपुर जाएंगे। जबलपुर से डिंडोरी पहुंचेंगे। जहां सीएम अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई के बलिदान दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।। शाम 5:45 बजे कुशाभाऊ ठाकरे हाल आगमन होगा। यहां कार्यशाला नेशनल हैप्पीनेस में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 7 बजे मुख्यमंत्री विधानसभा पहुंचेंगे। विधानसभा के मानसरोवर सभागार में फाग उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

एमपी विधानसभा में फाग महोत्सव

एमपी विधानसभा में आज फाग महोत्सव मनाया जाएगा। सीएम मोहन यादव भी इस महोत्सव में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित विधानसभा के सदस्य में शामिल होंगे। फाग महोत्सव में रंगारंग संगीत की भी प्रस्तुति होगी। विधानसभा के सदस्य फाग के रंग में रंगे हुए नजर आएंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/fag-mahotsav-will-be-celebrated-today-in-mp-assembly/article-14667

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.