- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- फर्जी एडिशनल एसपी बनी युवती, पकड़कर थाने ले गई पुलिस.. कहानी सुनकार दंग रह गई पुलिस
फर्जी एडिशनल एसपी बनी युवती, पकड़कर थाने ले गई पुलिस.. कहानी सुनकार दंग रह गई पुलिस
BHOPAL, MP
मध्य प्रदेश में फर्जी पुलिस वाले बनकर घूमने या फिर लोगों को ठगने का मामला लगातार सामने आ रहा है. अब राजधानी भोपाल में एडिशनल एसपी बनकर घूम रही युवती को पुलिस ने पकड़ा है. पूछ्ताछ हुई तो उसने जो बताया उसे सुनकर खुद पुलिस भी दंग रह गई.
राजधानी भोपाल में फ़र्ज़ी पुलिस ऑफिसर बनकर घूमती युवती पकड़ाई है.इंदौर की रहने वाली युवती एक IPS अफ़सर की वर्दी पहनकर न्यू मार्केट में घूम रही थी. तभी वहाँ पर मौजूद महिला पुलिस की उस पर नज़र पड़ी। जब महिला पुलिस ने पूछताछ की तो घुमाफिरा कर जवाब देने लग. ऐसे में पुलिस को शक हुआ.
चल रही है जांच
पूछताछ में पता चला कि युवती इंदौर की रहने वाली है जोकि MPPSC की तैयारी कर रही है. युवती ने अपने घर वालों से झूठ बोला था कि उसका सलेक्शन 2018 में हो गया है. प्रमोशन के बाद वो एडिशनल SP बन गई है. इसी वजह से वह भोपाल में इस तरह वर्दी पहन कर घूम रही थी इस संबंध में एसीपी चंद्रशेखर पांडे ने बताया कि युवती पर मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए