मऊगंज में नकली सीमेंट का गोरखधंधा, 70 और 30 का था फॉर्मूला, दूसरे राज्य तक थी सप्लाई

Mauganj, MP

मऊगंज में जंगल के बीच नकली सीमेंट का कारोबार चल रहा था. पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर सैकड़ों बोरी सीमेंट जब्त की है.

जिले में नकली सीमेंट कंपनी का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए सैकड़ों बोरी सीमेंट बरामद की है. बताया जा रहा है कि एसडीओपी अंकिता सूल्या ने अपनी टीम के साथ नकली सीमेंट फैक्ट्री में दबिश दी. पुलिस टीम को देख कर वहां मौजूद सरगना और अन्य कर्मचारी भाग निकले. लेकिन मौके से भाग रहे मैनेजर समेत अन्य 5 लोगों को जंगल में घेराबंदी करते हुए दबोचा लिया गया.

जयकारा जंगल में नकली सीमेंट का गोरखधंधा

जानकारी के अनुसार मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत जयकारा जंगल के जोधपुर टोला में नकली सीमेंट बनाने का गोरखधंधा पिछले कई दिनों से संचालित हो रहा था. ये सरगना बड़े ही सफाई से किसी निजी कंपनी के असली सीमेंट में डस्ट यानी फ्लाई ऐश की मिलावट कर नकली सीमेंट की बोरियां तैयार करता था. इसके लिए 30 प्रतिशत असली सीमेंट और 70 प्रतिशत डस्ट मिलाकर एक नए कंपनी के रूप में पैकेजिंग किया जाता था. जिसके बाद उसे मार्केट में सप्लाई कर दिया जाता था.

पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बीते दिनों जब नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री की जानकारी मऊगंज एसडीओपी अंकिता सूल्या को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना मऊगंज एसपी रसना ठाकुर को दी. एसपी के निर्देश पर मऊगंज एसडीओपी ने एक टीम गठित की और रविवार की देर शाम खुद टीम का नेतृत्व करते हुए नकली सीमेंट फैक्ट्री में दबिश दे दी.

Mauganj Duplicate Cement Factory
मऊगंज में नकली सीमेंट का गोरखधंधा 
 
पुलिस ने मौके पर से 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही नकली सीमेंट बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाली एक निजी कंपनी की 225 बोरी असली सीमेंट, 190 बोरी डस्ट और 600 बोरी तैयार की गई नकली सीमेंट की जब्त किया गया. वहीं, बड़ी मात्रा में सीमेंट की खाली बोरियां भी बरामद की गई हैं.

फरार आरोपियों की तलाश जारी

एसपी रसना ठाकुर ने बताया कि "सैकड़ों बोरी सीमेंट बरामद किया है और 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही नकली सीमेंट फैक्ट्री को संचालित करने वाले 2 मुख्य सरगना घूमा निवासी रावेन्द्र मिश्रा और कटरा निवासी कैलाश गुप्ता का नाम सामने आया है, जो फरार हैं. पुलिस के द्वारा लगातार उनकी तलाश की जा रही है."

एमपी और यूपी में नकली सीमेंट की सप्लाई

बताया गया कि तस्कर के द्वारा नकली सीमेंट रीवा और मऊगंज के साथ ही उत्तर प्रदेश में हार्डवेयर संचालक और सरकारी ठेकेदारों से सांठगांठ कर उन्हें सप्लाई की जाती थी. इसके अलावा घर बनवाने वाले भोले भाले-लोगों को भी जुगाड़ू और सस्ते दाम की सीमेंट बताकर धड़ल्ले से बेची जा रही थी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Mar 2025 By दैनिक जागरण

मऊगंज में नकली सीमेंट का गोरखधंधा, 70 और 30 का था फॉर्मूला, दूसरे राज्य तक थी सप्लाई

Mauganj, MP

जिले में नकली सीमेंट कंपनी का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए सैकड़ों बोरी सीमेंट बरामद की है. बताया जा रहा है कि एसडीओपी अंकिता सूल्या ने अपनी टीम के साथ नकली सीमेंट फैक्ट्री में दबिश दी. पुलिस टीम को देख कर वहां मौजूद सरगना और अन्य कर्मचारी भाग निकले. लेकिन मौके से भाग रहे मैनेजर समेत अन्य 5 लोगों को जंगल में घेराबंदी करते हुए दबोचा लिया गया.

जयकारा जंगल में नकली सीमेंट का गोरखधंधा

जानकारी के अनुसार मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत जयकारा जंगल के जोधपुर टोला में नकली सीमेंट बनाने का गोरखधंधा पिछले कई दिनों से संचालित हो रहा था. ये सरगना बड़े ही सफाई से किसी निजी कंपनी के असली सीमेंट में डस्ट यानी फ्लाई ऐश की मिलावट कर नकली सीमेंट की बोरियां तैयार करता था. इसके लिए 30 प्रतिशत असली सीमेंट और 70 प्रतिशत डस्ट मिलाकर एक नए कंपनी के रूप में पैकेजिंग किया जाता था. जिसके बाद उसे मार्केट में सप्लाई कर दिया जाता था.

पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बीते दिनों जब नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री की जानकारी मऊगंज एसडीओपी अंकिता सूल्या को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना मऊगंज एसपी रसना ठाकुर को दी. एसपी के निर्देश पर मऊगंज एसडीओपी ने एक टीम गठित की और रविवार की देर शाम खुद टीम का नेतृत्व करते हुए नकली सीमेंट फैक्ट्री में दबिश दे दी.

Mauganj Duplicate Cement Factory
मऊगंज में नकली सीमेंट का गोरखधंधा 
 
पुलिस ने मौके पर से 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही नकली सीमेंट बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाली एक निजी कंपनी की 225 बोरी असली सीमेंट, 190 बोरी डस्ट और 600 बोरी तैयार की गई नकली सीमेंट की जब्त किया गया. वहीं, बड़ी मात्रा में सीमेंट की खाली बोरियां भी बरामद की गई हैं.

फरार आरोपियों की तलाश जारी

एसपी रसना ठाकुर ने बताया कि "सैकड़ों बोरी सीमेंट बरामद किया है और 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही नकली सीमेंट फैक्ट्री को संचालित करने वाले 2 मुख्य सरगना घूमा निवासी रावेन्द्र मिश्रा और कटरा निवासी कैलाश गुप्ता का नाम सामने आया है, जो फरार हैं. पुलिस के द्वारा लगातार उनकी तलाश की जा रही है."

एमपी और यूपी में नकली सीमेंट की सप्लाई

बताया गया कि तस्कर के द्वारा नकली सीमेंट रीवा और मऊगंज के साथ ही उत्तर प्रदेश में हार्डवेयर संचालक और सरकारी ठेकेदारों से सांठगांठ कर उन्हें सप्लाई की जाती थी. इसके अलावा घर बनवाने वाले भोले भाले-लोगों को भी जुगाड़ू और सस्ते दाम की सीमेंट बताकर धड़ल्ले से बेची जा रही थी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/fake-cement-in-mauganj-was-70-and-30-formula-was/article-13585

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.