मदरसे से 20 लाख के नकली नोट बरामद, इमाम गिरफ्तार: मालेगांव के गिरोह से जुड़ा नेटवर्क; बुरहानपुर से महाराष्ट्र तक फैला जाल

Khandwa, MP

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के पैठियां गांव में पुलिस ने एक मदरसे में छापा मारकर 20 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं।

 यह नकली करेंसी मदरसे के इमाम जुबेर अंसारी के कमरे से मिली। बैग में रखे 500-500 रुपए के बंडलों की गिनती करने पर 19 लाख 78 हजार रुपए के नकली नोट निकले।

महाराष्ट्र पुलिस की सूचना पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, मालेगांव पुलिस ने कुछ दिन पहले होटल एवन के पास नकली नोटों की तस्करी में शामिल दो आरोपियों — जुबेर अंसारी और नजीम अकम अयूब अंसारी — को 10 लाख रुपए की नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया था। इसी दौरान जांच में यह खुलासा हुआ कि जुबेर खंडवा के पैठियां गांव की मस्जिद में इमाम के तौर पर काम करता है।

महाराष्ट्र पुलिस की सूचना मिलने के बाद खंडवा पुलिस ने मदरसे में छापा मारा। तलाशी के दौरान इमाम के कमरे से एक बैग बरामद हुआ जिसमें 500-500 रुपए के नकली नोटों की गड्डियां रखी थीं।

नकली नोटों के नेटवर्क का शक

पुलिस का मानना है कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नकली नोटों की अंतरराज्यीय तस्करी का हिस्सा हो सकता है। आरोपी बुरहानपुर जिले के रहने वाले हैं और महाराष्ट्र की ओर नकली नोट सप्लाई कर रहे थे। पुलिस अब उनकी सप्लाई चेन, स्रोत और अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

मालेगांव में ऐसे पकड़े गए थे आरोपी

मालेगांव पुलिस ने मुंबई-आगरा हाईवे पर होटल एवन के पास जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को पकड़ा था। तलाशी में उनके पास से 500 रुपए के 2000 नकली नोट (कुल 10 लाख रुपए), दो मोबाइल फोन और एक IMPEX कंपनी का बैग बरामद हुआ था।

जांच में सभी नोट नकली पाए गए। इस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 179, 180 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है।

इमाम तीन महीने में कई बार गायब हुआ

पैठियां मस्जिद के सदर कलीम खान ने बताया कि जुबेर अंसारी को लगभग तीन महीने पहले मस्जिद में इमाम के रूप में रखा गया था। वह पहले बुरहानपुर जिले के बेनपुरा डोंगरी गांव में नमाज पढ़ाता था, लेकिन वहां दूसरा इमाम आने के बाद उसने यह पद छोड़ दिया।

कलीम खान के अनुसार, जुबेर पिछले तीन महीनों में कई बार अचानक छुट्टी लेकर चला जाता था। 26 अक्टूबर को वह यह कहकर गया था कि उसकी मां बीमार हैं, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। पुलिस को अब शक है कि इसी दौरान वह नकली नोटों की तस्करी में सक्रिय था।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/fake-notes-worth-rs-20-lakh-recovered-from-madrasa-imam/article-36924

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.