एक ही हादसे में उजड़ गया परिवार: माता-पिता और बेटी की साथ में अंतिम यात्रा, दो मासूम हुए अनाथ

राजस्थान के फलोदी-बीकानेर नेशनल हाईवे-11 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के तीन लोगों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।

 मृतकों में दंपती जगदीश (32) और पूजा (30) केसरी के साथ उनकी 12 वर्षीय बेटी टीना शामिल है। रविवार सुबह तीनों के पार्थिव शरीर जब गांव आलमपुर ठिकरिया पहुंचे, तो हर आंख नम हो उठी। एक ही चिता पर तीनों का अंतिम संस्कार किया गया।

इस हादसे ने दो मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया छीन लिया। 8 साल के अशोक और रोशनी अब अनाथ हो गए हैं। दोनों इस हादसे में घायल हैं और जावरा के प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाजरत हैं।

कैसे हुआ हादसा

शुक्रवार देर रात नेशनल हाईवे-11 पर एक ट्रॉले ने टेंपो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टेंपो में सवार रतलाम के 12 मजदूर दीपावली से पहले काम की तलाश में राजस्थान गए थे। इस हादसे में जगदीश, उनकी पत्नी पूजा और बेटी टीना की मौके पर ही मौत हो गई। टेंपो चालक, जो फलोदी का रहने वाला था, उसकी भी जान चली गई।

हादसे की खबर मिलते ही परिजन शनिवार को फलोदी पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद रविवार तड़के 4 बजे शव गांव लाए गए। सुबह जब तीनों के शव एक साथ घर पहुंचे तो पूरा गांव गम में डूब गया।

जनप्रतिनिधि पहुंचे शोक जताने

तीनों मृतकों को श्रद्धांजलि देने जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, एसडीएम सुनील जायसवाल, एसडीओपी संदीप मालवीय और भाजपा जिला महामंत्री महेश सोनी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि पहुंचे। मुक्तिधाम में सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया।

कई लोग घायल, जारी है उपचार

हादसे में कुल 12 लोग घायल हुए। इनमें से 10 घायलों को जावरा के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जबकि 2 घायलों का इलाज जोधपुर में चल रहा है। घायलों में अमरू (59), ममता (30), किंजल (14), बाबू (35), सुगनबाई (30), धर्मेंद्र, भोला (8), रामूबाई (35), राहुल (21), अशोक (8) और रोशनी (8) शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

मृतकों के परिवारों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान कोष से 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। इसके अलावा घायलों को उपचार हेतु 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/family-destroyed-in-one-accident-parents-and-daughter-take-last/article-36876

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.