- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- जबलपुर में पारिवारिक कलह बना खूनी त्रासदी: नशे में धुत पति ने पत्नी की हत्या की, बेटी पर भी किया हमल...
जबलपुर में पारिवारिक कलह बना खूनी त्रासदी: नशे में धुत पति ने पत्नी की हत्या की, बेटी पर भी किया हमला
Jabalpur, MP
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी थाना क्षेत्र के पटेल तिराहे से सनसनीखेज घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी और अपनी नाबालिग बेटी पर भी जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी फरार है।
घातक हमले में पत्नी की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी रामजी भूमिया ने शुक्रवार को किसी पारिवारिक विवाद को लेकर पत्नी राधा भूमिया पर धारदार हथियार से हमला किया। हमला इतना घातक था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
नाबालिग बेटी भी बनी शिकार
हत्या के बाद आरोपी ने अपनी ही नाबालिग बेटी पर भी हमला किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। घायल बच्ची को नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
शराब बना हत्यारा
पुलिस का कहना है कि वारदात के वक्त रामजी भूमिया नशे में धुत था। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह को हत्या की वजह बताया गया है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए