पुणे से महाकुंभ जा रहा था परिवार, जबलपुर में पुलिया से टकराई कार, 3 की मौत

JABALPUR, MP

जबलपुर में भीषण हादसा हो गया. प्रयागराज महाकुंभ जा रहे परिवार की कार पुलिया से टकरा गई. हादसे में तीन की मौत हो गई.

प्रयागराज महाकुंभ जा रहा एक परिवार जबलपुर में सड़क हादसे का शिकार हो गया. हादसा उस वक्त हुआ जब महाराष्ट्र के पुणे का एक परिवार अपनी इनोवा क्रिस्टा गाड़ी में सवार होकर जबलपुर के रास्ते से प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने जा रहा था. तभी अनियंत्रित तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी कालादेही के पास बेकाबू होकर पुलिया से जा टकराई. इस हादसे में कार में सवार चार में से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. हादसे में घायल एक अन्य शख्स को इलाज के लिए जबलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुणे से महाकुंभ जा रहा था परिवार
थाना बरगी के थाना इंचार्ज कमलेश चौरिया ने बताया, ''हादसे की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल ही हादसे के शिकार हुए लोगों को जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने परीक्षण कर तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों में महाराष्ट्र के पुणे निवासी विनोद पटेल, नीरू पटेल और शिल्पा पटेल शामिल हैं. जबकि इन्हीं के साथ महाकुंभ में शामिल होने जा रहे नरेश पटेल नाम के शख्स को गहरी चोटें पहुंची हैं. जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एक निजी अस्पताल रेफर किया गया है.''

हादसे में तीन लोगों की मौत

बताया जा रहा है कि, तेज रफ्तार इनोवा क्रिस्टा गाड़ी जैसे ही कालादेही के पास पहुंची तभी बेकाबू होकर पुलिया से टकराई. जिसके बाद गाड़ी सड़क पर ही पलट गई. जिसमें सवार चार में से तीन लोगों ने मौके ही दम तोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक, हादसे में अपनी जान गवांने वाले विनोद पटेल और शिल्पा पटेल पति-पत्नी थे. जबकि एक अन्य मृतका नीरू पटेल घायल नरेश पटेल की पत्नी थी. फिलहाल बरगी पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करा रही है और हादसे की सूचना मृतकों के परिजन को दे दी है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jan 2025 By दैनिक जागरण

पुणे से महाकुंभ जा रहा था परिवार, जबलपुर में पुलिया से टकराई कार, 3 की मौत

JABALPUR, MP

प्रयागराज महाकुंभ जा रहा एक परिवार जबलपुर में सड़क हादसे का शिकार हो गया. हादसा उस वक्त हुआ जब महाराष्ट्र के पुणे का एक परिवार अपनी इनोवा क्रिस्टा गाड़ी में सवार होकर जबलपुर के रास्ते से प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने जा रहा था. तभी अनियंत्रित तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी कालादेही के पास बेकाबू होकर पुलिया से जा टकराई. इस हादसे में कार में सवार चार में से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. हादसे में घायल एक अन्य शख्स को इलाज के लिए जबलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुणे से महाकुंभ जा रहा था परिवार
थाना बरगी के थाना इंचार्ज कमलेश चौरिया ने बताया, ''हादसे की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल ही हादसे के शिकार हुए लोगों को जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने परीक्षण कर तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों में महाराष्ट्र के पुणे निवासी विनोद पटेल, नीरू पटेल और शिल्पा पटेल शामिल हैं. जबकि इन्हीं के साथ महाकुंभ में शामिल होने जा रहे नरेश पटेल नाम के शख्स को गहरी चोटें पहुंची हैं. जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एक निजी अस्पताल रेफर किया गया है.''

हादसे में तीन लोगों की मौत

बताया जा रहा है कि, तेज रफ्तार इनोवा क्रिस्टा गाड़ी जैसे ही कालादेही के पास पहुंची तभी बेकाबू होकर पुलिया से टकराई. जिसके बाद गाड़ी सड़क पर ही पलट गई. जिसमें सवार चार में से तीन लोगों ने मौके ही दम तोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक, हादसे में अपनी जान गवांने वाले विनोद पटेल और शिल्पा पटेल पति-पत्नी थे. जबकि एक अन्य मृतका नीरू पटेल घायल नरेश पटेल की पत्नी थी. फिलहाल बरगी पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करा रही है और हादसे की सूचना मृतकों के परिजन को दे दी है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/family-going-from-pune-to-mahakumbh-car-collides-with-culvert/article-8509

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.