- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- इंदौर में महिला की गोली मारकर हत्या का खुलासा: परिजनों का आरोप – पति ने प्रेमिका और मां के कहने पर र...
इंदौर में महिला की गोली मारकर हत्या का खुलासा: परिजनों का आरोप – पति ने प्रेमिका और मां के कहने पर रची साजिश
Indore, MP
इंदौर के कनाड़िया क्षेत्र में 30 वर्षीय महिला रानी की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या किसी हादसे का नतीजा नहीं बल्कि उसके पति ईश्वर ने अपनी प्रेमिका और मां के दबाव में की है।
रानी की बड़ी मां कांता ने कहा कि रानी को कई दिनों से धमकियां मिल रही थीं। ईश्वर की प्रेमिका और उसकी मां लगातार फोन कर रानी को रास्ते से हटने की बात कह रही थीं। परिवार का कहना है कि ईश्वर अपनी प्रेमिका को छोड़ने को तैयार नहीं था, जबकि रानी अपने बच्चों के लिए समझौता कर उसी के साथ रहना चाहती थी।
बेटे ने सुनी थी गोली जैसी आवाज
घटना के समय रानी के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसने पटाखे फूटने जैसी आवाज सुनी थी। इसके तुरंत बाद रानी का शव घर के पास मिला। ईश्वर उसे लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचा और डॉक्टरों को बताया कि यह हादसा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सच्चाई सामने ला दी।
पोस्टमार्टम में निकला सच
14 अगस्त को पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने रानी के सिर में गोली का छेद पाया। इसके बाद परिवार ने थाने में जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपी पति और उसकी प्रेमिका को बचाने की कोशिश कर रही है।
बयान बदल रहा है पति
घटना के बाद से ही पुलिस ने ईश्वर को हिरासत में लिया हुआ है। पूछताछ में वह बार-बार अपने बयान बदल रहा है, जिससे शक और गहरा हो गया है।
पहले भी हो चुका था विवाद
परिवार ने बताया कि रानी का पति कई बार फोन कर उसे छोड़ने की धमकी दे चुका था। इस विवाद की जानकारी समाज के लोगों और पुलिस तक भी पहुंची थी, लेकिन ईश्वर अपनी प्रेमिका के साथ रिश्ते को खत्म करने के लिए तैयार नहीं था।
पुलिस का आश्वासन
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि जांच अभी जारी है। इसमें और आरोपी भी जोड़े जा सकते हैं। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए