सतना: बरजहा तालाब में मिला नर्सिंग कर्मचारी का शव, हत्या की आशंका में परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

Satna, MP

मध्यप्रदेश के सतना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित बरजहा तालाब में गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बाबूपुर सोहावल निवासी सत्येंद्र चौधरी (34 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पिछले चार दिनों से लापता था। शव मिलने के बाद परिजन बदहवासी की हालत में पहुंचे और हत्या की आशंका जताई है।

 नौकरी के कुछ दिनों बाद ही मौत का रहस्य

सत्येंद्र चौधरी ने हाल ही में नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की थी और 20 दिन पहले ही बिरला अस्पताल में बतौर नर्सिंग स्टाफ नौकरी शुरू की थी। परिजनों के अनुसार, वह 17 जून से लापता था और इस संबंध में सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

गुरुवार सुबह करीब 10 बजे कुछ ग्रामीणों ने तालाब में शव तैरता देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पहचान कराई, जो सत्येंद्र चौधरी के रूप में हुई।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुराने विवाद की बात आई सामने

मृतक के भाई सुखेंद्र चौधरी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, “हमारा पिछले 10 सालों से पड़ोसी दयानंद चौधरी के परिवार से विवाद चल रहा है। पहले भी जानलेवा हमला हो चुका है, जिसकी शिकायत थाने से लेकर आईजी ऑफिस रीवा तक की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब सत्येंद्र की हत्या की गई है।”

परिजनों ने बताया कि सत्येंद्र नशे से दूर रहता था और किसी तरह की मानसिक परेशानी में भी नहीं था। इसलिए तालाब में डूबने की बात अस्वाभाविक लग रही है।

पुलिस ने मौके पर बुलाई फॉरेंसिक टीम

सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने कहा, “शव मिलने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई। परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लिया गया है और जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। तालाब और उसके आसपास के इलाके की बारीकी से जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा रहस्य

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। वहीं पुलिस ने परिजनों के आरोपों के आधार पर हत्या की आशंका में जांच शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सतना: बरजहा तालाब में मिला नर्सिंग कर्मचारी का शव, हत्या की आशंका में परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

Satna, MP

 नौकरी के कुछ दिनों बाद ही मौत का रहस्य

सत्येंद्र चौधरी ने हाल ही में नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की थी और 20 दिन पहले ही बिरला अस्पताल में बतौर नर्सिंग स्टाफ नौकरी शुरू की थी। परिजनों के अनुसार, वह 17 जून से लापता था और इस संबंध में सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

गुरुवार सुबह करीब 10 बजे कुछ ग्रामीणों ने तालाब में शव तैरता देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पहचान कराई, जो सत्येंद्र चौधरी के रूप में हुई।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुराने विवाद की बात आई सामने

मृतक के भाई सुखेंद्र चौधरी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, “हमारा पिछले 10 सालों से पड़ोसी दयानंद चौधरी के परिवार से विवाद चल रहा है। पहले भी जानलेवा हमला हो चुका है, जिसकी शिकायत थाने से लेकर आईजी ऑफिस रीवा तक की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब सत्येंद्र की हत्या की गई है।”

परिजनों ने बताया कि सत्येंद्र नशे से दूर रहता था और किसी तरह की मानसिक परेशानी में भी नहीं था। इसलिए तालाब में डूबने की बात अस्वाभाविक लग रही है।

पुलिस ने मौके पर बुलाई फॉरेंसिक टीम

सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने कहा, “शव मिलने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई। परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लिया गया है और जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। तालाब और उसके आसपास के इलाके की बारीकी से जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा रहस्य

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। वहीं पुलिस ने परिजनों के आरोपों के आधार पर हत्या की आशंका में जांच शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/family-members-demanded-a-fair-investigation-in-the-possibility-of/article-24809

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.