कैमोर एसीसी प्लांट में ठेका श्रमिक की संदिग्ध मौत, शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

Katni, MP

जिले के कैमोर स्थित एसीसी अडानी सीमेंट प्लांट में मंगलवार को एक ठेका श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय राम बहोरी यादव के रूप में हुई है। बुधवार सुबह से ही मृतक के परिजन और ग्रामीण प्लांट गेट पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने मुआवजे, पेंशन और आश्रित को नौकरी देने की मांग की है।

अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते ही मौत
जानकारी के मुताबिक, राम बहोरी यादव मंगलवार को प्लांट में निर्माण कार्य कर रहे थे, तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल विजयराघवगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कार्डियक अरेस्ट बताया कारण, परिजनों को शक
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और प्लांट प्रबंधन के अनुसार, कार्डियक अरेस्ट को मौत का कारण बताया गया है। हालांकि, परिजन इस पर सवाल उठा रहे हैं और किसी अन्य कारण से मौत की आशंका जाहिर कर जांच की मांग कर रहे हैं।

शव के साथ प्रदर्शन, मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन
बुधवार सुबह मृतक के गांव से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कैमोर पहुंचे और प्लांट के मुख्य द्वार पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये मुआवजा, मासिक पेंशन और परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने की मांग रखी है।

प्रशासन मौके पर, समाधान की कोशिशें जारी
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा है। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत शुरू की है ताकि मामला शांतिपूर्वक सुलझाया जा सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jun 2025 By दैनिक जागरण

कैमोर एसीसी प्लांट में ठेका श्रमिक की संदिग्ध मौत, शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

Katni, MP

अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते ही मौत
जानकारी के मुताबिक, राम बहोरी यादव मंगलवार को प्लांट में निर्माण कार्य कर रहे थे, तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल विजयराघवगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कार्डियक अरेस्ट बताया कारण, परिजनों को शक
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और प्लांट प्रबंधन के अनुसार, कार्डियक अरेस्ट को मौत का कारण बताया गया है। हालांकि, परिजन इस पर सवाल उठा रहे हैं और किसी अन्य कारण से मौत की आशंका जाहिर कर जांच की मांग कर रहे हैं।

शव के साथ प्रदर्शन, मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन
बुधवार सुबह मृतक के गांव से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कैमोर पहुंचे और प्लांट के मुख्य द्वार पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये मुआवजा, मासिक पेंशन और परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने की मांग रखी है।

प्रशासन मौके पर, समाधान की कोशिशें जारी
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा है। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत शुरू की है ताकि मामला शांतिपूर्वक सुलझाया जा सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/family-members-protes/article-24714

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.