- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- 14 साल के भूषण की मौत से परिवार सदमे में
14 साल के भूषण की मौत से परिवार सदमे में
Pandhurna,MP
पांढुर्णा के संतोषी माता वार्ड में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले 14 वर्षीय छात्र भूषण गोहते का शव घर में फंदे पर लटका मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है।
बहन ने बताया – रस्सी से खेल रहा था भाई
भूषण की मां संगीता खेत पर मजदूरी करने गई थीं। घर पर वह अपनी बड़ी बहन के साथ था। बहन ने पुलिस को बताया कि भूषण पिछले आधे घंटे से रस्सी से खेल रहा था। उसने मना भी किया, लेकिन भाई ने कहा कि वह सिर्फ खेल रहा है।
छत से लौटी तो दिखा भयावह नजारा
बहन जब गीले कपड़े छत पर डालने गई और करीब 10 मिनट बाद लौटी तो उसने देखा कि भाई फंदे पर लटका हुआ है। उसने तुरंत पड़ोसियों को बुलाया, लेकिन तब तक भूषण की मौत हो चुकी थी।
घर पर उमड़ी भीड़
घटना की खबर फैलते ही मोहल्ले के लोग मौके पर जमा हो गए। परिवार पहले से ही कमजोर आर्थिक स्थिति से जूझ रहा है और इस हादसे ने सभी को सदमे में डाल दिया।
पिता की पहले ही हो चुकी मौत
थाना प्रभारी अजय मरकाम ने बताया कि मृतक छात्र के पिता मोरेश्वर गोहते की मौत करीब 7 साल पहले हो चुकी थी। मां संगीता मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करती हैं।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला हादसे का लग रहा है, हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए