देवास में पारिवारिक तनाव बना मौत की वजह: एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर, तीन की मौत, बेटी की हालत गंभीर

Dewas, MP

देवास जिले के उदयनगर थाना क्षेत्र के धोबघट्टा गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों द्वारा जहर खाने की हृदयविदारक घटना सामने आई है। इस सामूहिक आत्मघाती कदम में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक बेटी जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही है।

यह दर्दनाक घटना रविवार देर रात घटी। गांव के रहने वाले राधेश्याम (पुत्र मदन) ने सबसे पहले जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे देखकर पत्नी रंगूबाई ने भी जहर सेवन कर लिया। इस भयावह स्थिति को देख दोनों बेटियों आशा और रेखा ने भी आत्मघाती कदम उठा लिया। चारों को गांववालों की मदद से तत्काल खुड़ेल के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने राधेश्याम और रंगूबाई को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटी आशा ने सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। दूसरी बेटी रेखा की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

प्रेम संबंध बना आत्महत्या की वजह

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार मानसिक तनाव से जूझ रहा था। राधेश्याम का बेटा पप्पू एक युवती से प्रेम करता था और हाल ही में घर छोड़कर चला गया था। युवती के परिजनों द्वारा परिवार पर लगातार दबाव बनाए जाने के कारण पूरा परिवार तनाव में था। इसी दबाव में आकर राधेश्याम दंपती ने यह खौफनाक फैसला लिया, जिसमें मासूम बेटियों ने भी अपने प्राण गंवा दिए।

पुलिस ने दर्ज किया मर्ग, जांच जारी

उदयनगर थाना पुलिस ने इस सामूहिक आत्महत्या के मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल जीवित बची रेखा के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर विस्तृत जांच की जा रही है। घटना से पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jun 2025 By दैनिक जागरण

देवास में पारिवारिक तनाव बना मौत की वजह: एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर, तीन की मौत, बेटी की हालत गंभीर

Dewas, MP

यह दर्दनाक घटना रविवार देर रात घटी। गांव के रहने वाले राधेश्याम (पुत्र मदन) ने सबसे पहले जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे देखकर पत्नी रंगूबाई ने भी जहर सेवन कर लिया। इस भयावह स्थिति को देख दोनों बेटियों आशा और रेखा ने भी आत्मघाती कदम उठा लिया। चारों को गांववालों की मदद से तत्काल खुड़ेल के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने राधेश्याम और रंगूबाई को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटी आशा ने सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। दूसरी बेटी रेखा की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

प्रेम संबंध बना आत्महत्या की वजह

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार मानसिक तनाव से जूझ रहा था। राधेश्याम का बेटा पप्पू एक युवती से प्रेम करता था और हाल ही में घर छोड़कर चला गया था। युवती के परिजनों द्वारा परिवार पर लगातार दबाव बनाए जाने के कारण पूरा परिवार तनाव में था। इसी दबाव में आकर राधेश्याम दंपती ने यह खौफनाक फैसला लिया, जिसमें मासूम बेटियों ने भी अपने प्राण गंवा दिए।

पुलिस ने दर्ज किया मर्ग, जांच जारी

उदयनगर थाना पुलिस ने इस सामूहिक आत्महत्या के मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल जीवित बची रेखा के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर विस्तृत जांच की जा रही है। घटना से पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/family-tension-in-dewas-caused-death-due-to-death/article-25315

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.