- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- नाले में गिरने से मासूम की मौत: मजदूरी करने गया था परिवार
नाले में गिरने से मासूम की मौत: मजदूरी करने गया था परिवार
Gwalior, MP
ग्वालियर में 5 वर्षीय मासूम की नाले में गिरने से मौत हो गई। घटना के समय बच्चे के माता-पिता रेलवे साइट पर मजदूरी करने गए थे। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बच्चे को निकाला और पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार, बंगाल की रहने वाली आतिशी चौधरी एक आदिवासी परिवार से आती है। वह कुछ महीने पहले ही ग्वालियर रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य में मजदूरी के लिए अपने पति और बच्चों के साथ आई। जिसमें ठेकेदार ने उनको केसर बाग अपार्टमेंट के पास छोटी रेलवे कॉलोनी में रहने की व्यवस्था कराई थी। महिला ने बताया कि उसका पांच साल का बेटा साहिल चौधरी को वह घर पर छोड़ कर काम पर जाती थी। वह अपनी बड़ी बहन के साथ खेलता रहता था। वहीं वो बीच-बीच में साइड से आकर देखने आया करती थी।
मंगलवार शाम को वह पति के साथ साइड पर मजदूरी करने गई थी। इसी दौरान स्थानीय लोगों से पता लगा कि साहिल रेलवे कॉलोनी में नाले में गिर गया। मौके पर पहुंची मां ने स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को बाहर निकाला। और अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। लेकिन परिजनों ने मामला दर्ज करने से मना कर दिया। वहीं बच्चे की मां को तो यह भी नहीं पता है कि उसके बेटे को किसी ने धक्का दिया है या फिर वह खेलते-खेलते नाले में गिर गया। परिवार ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए