हवाई जहाज और बसों का किराया दोगुना, दीपावली और छठ पर आसान सफर की जानें तरकीब

Jagran Desk

दीपावली और छठ त्योहार के लिए यूपी और बिहार जाने वाली ट्रेन ओव्हरलोड हो चुकी हैं. भोपाल मंडल से होकर 8 स्पेशल ट्रेन चलेंगी.

दीपावली और छठ के त्योहार को देखते हुए रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और बस स्टैंड में यात्रियों की खासी भीड़ देखी जा रही है. इस भीड़ को देखते हुए बस और हवाई कंपनियों ने यात्री किराए में खासा बढ़ोत्तरी कर दी है. बस और हवाई यात्रा के लिए त्योहार के दौरान लोगों को दोगुना से अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है. इसके बावजूद जगह नहीं मिल पा रही है. इधर रेल यात्रा के लिए नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग है, जिससे यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रही है.

यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेन ओव्हरलोड

त्योहारी सीजन को देखते हुए आरक्षित टिकट काउंटर में भी यात्रियों की लंबी कतार लग रही है. सबसे अधिक वेटिंग बिहार, यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात सहित अन्य क्षेत्रों के प्रांतों की ओर जाने वाली ट्रेनों में है. यह वेटिंग लिस्ट नवंबर के दूसरे सप्ताह तक जारी रहेगी. यूपी-बिहार को जाने वाली कुशीनगर और अहमदाबाद बरौनी जैसी ट्रेनों में टिकट रिग्रेट हो गया है. यानि अब नई बुकिंग नहीं हो रही है. वहीं एक दर्जन ट्रेनों में 50 से 100 यात्रियों की वेटिंग चल रही है, जिससे अब टिकट कंफर्म होना संभव नहीं है।

दोगुना से अधिक बढ़ा बसों का किराया

त्योहार में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बस ऑपरेटरों ने भी किराया बढ़ा दिया है. इसके साथ ही कई आनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी बसों की टिकटें महंगी बिक रही हैं. एक बस ऑपरेटर ने बताया कि दिवाली में भीड़ को देखते हुए बसों का किराया 100 प्रतिशत से भी अधिक बढ़ गया है. भोपाल से मुंबई जाने के लिए आम दिनों में जहां 1600 से 2000 हजार रुपये तक चुकाने होते थे, वहीं अब बस आपरेटर 3500 से 5000 रुपये तक किराया वसूल रहे हैं. इसी तरह भोपाल से पुणे के लिए 1300 से 1800 की जगह 2000 से 4000 हजार तक किराया वसूला जा रहा है.

त्योहार में हवाई यात्रा भी हुई महंगी

दीपावली त्योहार के कारण हवाई सफर भी महंगा हो गया है. भोपाल से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद जैसे शहरों के लिए सीधी उड़ान है. 27 अक्टूबर से पुणे के लिए भी उड़ान शुरू होने जा रही है. लेकिन सभी कंपनियों ने दीपावली के त्योहार को देखते हुए किराया बढ़ा दिया है. सामान्य दिनों में जहां भोपाल से मुंबई के लिए 4200, बेंगलुरु के लिए 6600, हैदराबाद के लिए 6200 और अहमदाबाद के लिए 3000 रुपये किराया चुकाना पड़ता है. वहीं त्योहार के दौरान भोपाल से मुंबई के लिए 9594, बेंगलुरु के लिए 12,540, हैदराबाद के लिए 7894 और अहमदाबाद के लिए 9272 रुपये के आसपास किराया चुकाना होगा.

दीपावली और छठ पर इस तरह आसान होगा सफर

दीपावली और छठ के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इस दौरान करीब 8 स्पेशल ट्रेन भोपाल मंडल से होकर चलाई जाएंगी. जिससे रेल यात्रियों का दबाव कम हो सके. इनमें एलटीटी-दानापुर दैनिक स्पेशल ट्रेन, सीएसएमटी-आसनसोल साप्ताहिक स्पेशल, पुणे-दानापुर दैनिक विशेष, सीएसएमटी-अगरतला साप्ताहिक विशेष, एलटीटी मुंबई-बनारस साप्ताहिक विशेष, एलटीटी-दानापुर द्वि-साप्ताहिक विशेष, एलटीटी-समस्तीपुर साप्ताहिक विशेष और एलटीटी-प्रयागराज साप्ताहिक विशेष ट्रेन शामिल हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Oct 2024 By दैनिक जागरण

हवाई जहाज और बसों का किराया दोगुना, दीपावली और छठ पर आसान सफर की जानें तरकीब

Jagran Desk

दीपावली और छठ के त्योहार को देखते हुए रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और बस स्टैंड में यात्रियों की खासी भीड़ देखी जा रही है. इस भीड़ को देखते हुए बस और हवाई कंपनियों ने यात्री किराए में खासा बढ़ोत्तरी कर दी है. बस और हवाई यात्रा के लिए त्योहार के दौरान लोगों को दोगुना से अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है. इसके बावजूद जगह नहीं मिल पा रही है. इधर रेल यात्रा के लिए नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग है, जिससे यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रही है.

यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेन ओव्हरलोड

त्योहारी सीजन को देखते हुए आरक्षित टिकट काउंटर में भी यात्रियों की लंबी कतार लग रही है. सबसे अधिक वेटिंग बिहार, यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात सहित अन्य क्षेत्रों के प्रांतों की ओर जाने वाली ट्रेनों में है. यह वेटिंग लिस्ट नवंबर के दूसरे सप्ताह तक जारी रहेगी. यूपी-बिहार को जाने वाली कुशीनगर और अहमदाबाद बरौनी जैसी ट्रेनों में टिकट रिग्रेट हो गया है. यानि अब नई बुकिंग नहीं हो रही है. वहीं एक दर्जन ट्रेनों में 50 से 100 यात्रियों की वेटिंग चल रही है, जिससे अब टिकट कंफर्म होना संभव नहीं है।

दोगुना से अधिक बढ़ा बसों का किराया

त्योहार में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बस ऑपरेटरों ने भी किराया बढ़ा दिया है. इसके साथ ही कई आनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी बसों की टिकटें महंगी बिक रही हैं. एक बस ऑपरेटर ने बताया कि दिवाली में भीड़ को देखते हुए बसों का किराया 100 प्रतिशत से भी अधिक बढ़ गया है. भोपाल से मुंबई जाने के लिए आम दिनों में जहां 1600 से 2000 हजार रुपये तक चुकाने होते थे, वहीं अब बस आपरेटर 3500 से 5000 रुपये तक किराया वसूल रहे हैं. इसी तरह भोपाल से पुणे के लिए 1300 से 1800 की जगह 2000 से 4000 हजार तक किराया वसूला जा रहा है.

त्योहार में हवाई यात्रा भी हुई महंगी

दीपावली त्योहार के कारण हवाई सफर भी महंगा हो गया है. भोपाल से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद जैसे शहरों के लिए सीधी उड़ान है. 27 अक्टूबर से पुणे के लिए भी उड़ान शुरू होने जा रही है. लेकिन सभी कंपनियों ने दीपावली के त्योहार को देखते हुए किराया बढ़ा दिया है. सामान्य दिनों में जहां भोपाल से मुंबई के लिए 4200, बेंगलुरु के लिए 6600, हैदराबाद के लिए 6200 और अहमदाबाद के लिए 3000 रुपये किराया चुकाना पड़ता है. वहीं त्योहार के दौरान भोपाल से मुंबई के लिए 9594, बेंगलुरु के लिए 12,540, हैदराबाद के लिए 7894 और अहमदाबाद के लिए 9272 रुपये के आसपास किराया चुकाना होगा.

दीपावली और छठ पर इस तरह आसान होगा सफर

दीपावली और छठ के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इस दौरान करीब 8 स्पेशल ट्रेन भोपाल मंडल से होकर चलाई जाएंगी. जिससे रेल यात्रियों का दबाव कम हो सके. इनमें एलटीटी-दानापुर दैनिक स्पेशल ट्रेन, सीएसएमटी-आसनसोल साप्ताहिक स्पेशल, पुणे-दानापुर दैनिक विशेष, सीएसएमटी-अगरतला साप्ताहिक विशेष, एलटीटी मुंबई-बनारस साप्ताहिक विशेष, एलटीटी-दानापुर द्वि-साप्ताहिक विशेष, एलटीटी-समस्तीपुर साप्ताहिक विशेष और एलटीटी-प्रयागराज साप्ताहिक विशेष ट्रेन शामिल हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/fares-of-airplanes-and-buses-double-on-diwali-and-chhath/article-1847

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.