- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बैंगन की खेती से किसान हुआ मालामाल, जानिए कटनी के संतोष ने कैसे किया ये कमाल
बैंगन की खेती से किसान हुआ मालामाल, जानिए कटनी के संतोष ने कैसे किया ये कमाल
Special News
कृषि अधिकारी बताते हैं कि खेती में किसानों को समन्वित खेती की आवश्यकता है, जिसमें अनाज की फसलें है, उसके साथ साथ अन्य वानिकी या सब्जियों की खेती करने की आवश्यकता है और उसी का यह उदाहरण है.
मध्य प्रदेश के कटनी में एक किसान ने बैगन की खेती में उन्नत तकनीक अपनाकर की लाखों की कमाई, कृषि विभाग के अधिकारी ने बताया कि किसानों की दोगुनी कमाई का ये अच्छा उदाहरण है. कटनी जिले के धरवारा गांव के एक किसान ने बैगन की खेती में उन्नत तकनीक अपनाकर लाखों रुपए की कमाई कर चुके हैं. किसान संतोष पटेल ने केवल एक एकड़ में ही बैगन की खेती करते हुए अबतक 8 लाख रुपए का बैंगन बेच चुके हैं. ये क्रम अभी भी जारी है. इस किसान की उन्नत तकनीक को देखकर कृषि विभाग के अधिकारी ने इस खेती की सराहना करते हुए इसे किसानों की आय दोगुनी होने का एक अच्छा उदाहरण बताया है.
किसान और अधिकारी का क्या कहना है?
एनडीटीवी की टीम ने धरवारा गांव में जाकर किसान और कृषि अधिकारी से बात की. किसान संतोष पटेल ने बताया कि वह एक एकड़ में बैगन की खेती कर रहे है, पिछले साल रायपुर से 2000 ग्राफ्टेड पौधे लाए थे जिसमें 50 दिन बाद फल आने लगे और अबतक लगातार फल रहे है. अबतक 8 लाख रुपए की बैगन की बिक्री कर चुके है. बैगन की खेती में लागत 2 लाख रुपए आई है. मेंटिनेंस में ड्रिप के माध्यम से सिंचाई करते है और कीट की रोकथाम के लिए कीटनाशक का छिड़काव करते हैं.
यहां पर कृषक संतोष पटेल के द्वारा गेहूं के साथ बैगन की खेती की जा रही है, जिसमें अबतक 8 लाख रुपए की आमदनी प्राप्त हो चुकी है. शासन की तरफ से इस तरह की खेती करने से ज्यादा फायदेमंद होता है. यहां पर बैगन की ग्राफ्टेड खेती की जा रही है जिसमें कम रोग लगते है और उत्पादन के साथ लाइफ भी ज्यादा रहती है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए