किसान को जिंदा चबा गया आदमखोर टाइगर, बालाघाट में दिल दहला देने वाली घटना

Balaghat, MP

मवेशियों को चराने और खेत में हल चलाने गया था 55 वर्षीय आदिवासी किसान सुखराम, टाइगर ने किया हमला.

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां टाइगर एक शख्स को जिंदा चबा गया. बाघ ने एक आदिवासी किसान को अपना शिकार बनाया और उसकी कमर के नीचे का पूरा हिस्सा खा गया. किसान के शव को देख ग्रामीणों के होश उड़ गए. बता दें कि ये घटना बालाघाट के तिरोड़ी क्षेत्र के खैरलांजी सिलारी गांव की है.

खेत में हल चलाने गया था, फिर नहीं लौटा

ग्रामीणों व मृतक के परिजनों ने बताया कि किसान सुखराम उइके रबी की फसल का काम करने खेत में गया था. वह मवेशियों को साथ ले गया था और हल चलाने के बाद घर लौटने वाला था. लेकिन जब मवेशी भागकर अकेले घर आ पहुंचे तो परिजनों को शक हुआ और ग्रामीणों के साथ सुखराम की खोज शुरू हई.

सुखराम का शव नोंच रहा था बाघ

ग्रामीणों की मदद से जब खैरलांजी गांव के अन्य लोगों को सूचना दी गई तो दोपहर 3 बजे के आसपास खेत में जाकर देखा गया. वहां सुखराम की चप्पल और गमछा गिरा मिला. इसके बाद पास की झाड़ियों में घसीटने के निशान मिले. इसी दौरान पास में लगी गन्ना बाड़ी में एक आदमखोर बाघ सुखराम के शव को नोंचता नजर आया, जिसपर ग्रामीणों ने शोर मचाया और बाघ वहां से भाग निकला. हालांकि, इसके बाद का मंजर भयावह था, सुखराम के सिर व गर्दन पर गहरे घाव थे और उसके कमर के नीचे का पूरा हिस्सा गायब था.

पिछले कई दिनों से यहां टाइगर की मौजूदगी

ग्रामीणों ने इसके बाद फॉरेस्ट टीम को सूचना दी. जानकारी मिलते ही फॉरेस्ट गार्ड ओमप्रकाश धुर्वे और डिप्टी रेंजर घोटफोड़े अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और बाघ की सर्चिंग शुरू कर दी. डिप्टी रेंजर के मुताबिक, ''दो दिन पहले ही एक शावक ने गाय के बछड़े पर हमला कर दिया था. शनिवार से ही फॉरेस्ट की टीम ड्रोन कैमरे से सर्चिंग कर रही थी मगर बाघ का कोई सुराग नहीं मिला था और ये घटना घट गई. ग्रामीणों को लगातार चेतावनी देते हुए कहा गया था कि शाम के बाद घर से न निकलें, रात में अति आवश्यक होने पर ही बाहर जाएं. दिन में अकेले खेतों में न जाएं और हो सके तो शाम होते ही घरों के सामने पटाखे फोड़ें.''

वन विभाग पर उठ रहे सवाल

एक और वन विभाग ग्रामीणों को लगातार जंगली इलाकों से दूर रहने की सलाह दे रहा है, तो वहीं दूसरी ओर इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े किए हैं. उनका मानना है कि विभागीय अमला ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार नहीं है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Dec 2024 By दैनिक जागरण

किसान को जिंदा चबा गया आदमखोर टाइगर, बालाघाट में दिल दहला देने वाली घटना

Balaghat, MP

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां टाइगर एक शख्स को जिंदा चबा गया. बाघ ने एक आदिवासी किसान को अपना शिकार बनाया और उसकी कमर के नीचे का पूरा हिस्सा खा गया. किसान के शव को देख ग्रामीणों के होश उड़ गए. बता दें कि ये घटना बालाघाट के तिरोड़ी क्षेत्र के खैरलांजी सिलारी गांव की है.

खेत में हल चलाने गया था, फिर नहीं लौटा

ग्रामीणों व मृतक के परिजनों ने बताया कि किसान सुखराम उइके रबी की फसल का काम करने खेत में गया था. वह मवेशियों को साथ ले गया था और हल चलाने के बाद घर लौटने वाला था. लेकिन जब मवेशी भागकर अकेले घर आ पहुंचे तो परिजनों को शक हुआ और ग्रामीणों के साथ सुखराम की खोज शुरू हई.

सुखराम का शव नोंच रहा था बाघ

ग्रामीणों की मदद से जब खैरलांजी गांव के अन्य लोगों को सूचना दी गई तो दोपहर 3 बजे के आसपास खेत में जाकर देखा गया. वहां सुखराम की चप्पल और गमछा गिरा मिला. इसके बाद पास की झाड़ियों में घसीटने के निशान मिले. इसी दौरान पास में लगी गन्ना बाड़ी में एक आदमखोर बाघ सुखराम के शव को नोंचता नजर आया, जिसपर ग्रामीणों ने शोर मचाया और बाघ वहां से भाग निकला. हालांकि, इसके बाद का मंजर भयावह था, सुखराम के सिर व गर्दन पर गहरे घाव थे और उसके कमर के नीचे का पूरा हिस्सा गायब था.

पिछले कई दिनों से यहां टाइगर की मौजूदगी

ग्रामीणों ने इसके बाद फॉरेस्ट टीम को सूचना दी. जानकारी मिलते ही फॉरेस्ट गार्ड ओमप्रकाश धुर्वे और डिप्टी रेंजर घोटफोड़े अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और बाघ की सर्चिंग शुरू कर दी. डिप्टी रेंजर के मुताबिक, ''दो दिन पहले ही एक शावक ने गाय के बछड़े पर हमला कर दिया था. शनिवार से ही फॉरेस्ट की टीम ड्रोन कैमरे से सर्चिंग कर रही थी मगर बाघ का कोई सुराग नहीं मिला था और ये घटना घट गई. ग्रामीणों को लगातार चेतावनी देते हुए कहा गया था कि शाम के बाद घर से न निकलें, रात में अति आवश्यक होने पर ही बाहर जाएं. दिन में अकेले खेतों में न जाएं और हो सके तो शाम होते ही घरों के सामने पटाखे फोड़ें.''

वन विभाग पर उठ रहे सवाल

एक और वन विभाग ग्रामीणों को लगातार जंगली इलाकों से दूर रहने की सलाह दे रहा है, तो वहीं दूसरी ओर इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े किए हैं. उनका मानना है कि विभागीय अमला ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार नहीं है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/farmer-chewed-alive-by-man-eating-tiger-heart-wrenching-incident-in-balaghat/article-6087

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.