श्योपुर में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, ग्वालियर में मकान ढहा, 6 बकरियां दबीं

Sheopur, MP

मध्यप्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही आसमानी कहर भी लोगों की जान पर बन आया है। श्योपुर जिले में खेत में काम कर रहे एक किसान की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई, वहीं ग्वालियर के डबरा क्षेत्र में बिजली गिरने के चलते एक कच्चा मकान ढह गया, जिसमें 6 बकरियों की मौत हो गई।

बरसात से बचने पेड़ के नीचे खड़ा हुआ था किसान

श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के भार खो गांव में यह हादसा उस वक्त हुआ जब किसान सुनफी जाटव खेत में काम कर रहा था। बारिश शुरू होते ही वह एक पेड़ के नीचे जाकर खड़ा हो गया, लेकिन तभी उस पर आकाशीय बिजली गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्वालियर में ढह गया मकान, मलबे में दबीं बकरियां

उधर, ग्वालियर जिले के भितरवार ब्लॉक के बैलगड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पलायछा में देर रात बिजली गिरने से राकेश बरार और रामप्रसाद बरार के कच्चे मकान का एक हिस्सा गिर गया। हादसे में कमरे की दीवार और छप्पर पूरी तरह से ढह गए। सौभाग्य से परिवार के लोग दूसरे कमरे में थे, जिससे जनहानि नहीं हुई। हालांकि मलबे में दबकर 6 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।

तीव्रता इतनी कि पूरे मकान में आई दरारें

बिजली की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मकान के बाकी हिस्सों में भी दरारें आ गई हैं। राकेश बरार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम संजीव जैन ने निरीक्षण कर भरोसा दिलाया कि शासन की ओर से सभी जरूरी मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 10 जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर 8 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jun 2025 By दैनिक जागरण

श्योपुर में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, ग्वालियर में मकान ढहा, 6 बकरियां दबीं

Sheopur, MP

बरसात से बचने पेड़ के नीचे खड़ा हुआ था किसान

श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के भार खो गांव में यह हादसा उस वक्त हुआ जब किसान सुनफी जाटव खेत में काम कर रहा था। बारिश शुरू होते ही वह एक पेड़ के नीचे जाकर खड़ा हो गया, लेकिन तभी उस पर आकाशीय बिजली गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्वालियर में ढह गया मकान, मलबे में दबीं बकरियां

उधर, ग्वालियर जिले के भितरवार ब्लॉक के बैलगड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पलायछा में देर रात बिजली गिरने से राकेश बरार और रामप्रसाद बरार के कच्चे मकान का एक हिस्सा गिर गया। हादसे में कमरे की दीवार और छप्पर पूरी तरह से ढह गए। सौभाग्य से परिवार के लोग दूसरे कमरे में थे, जिससे जनहानि नहीं हुई। हालांकि मलबे में दबकर 6 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।

तीव्रता इतनी कि पूरे मकान में आई दरारें

बिजली की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मकान के बाकी हिस्सों में भी दरारें आ गई हैं। राकेश बरार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम संजीव जैन ने निरीक्षण कर भरोसा दिलाया कि शासन की ओर से सभी जरूरी मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 10 जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर 8 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/farmer-dies-due-to-lightning-in-sheopur-6-goats-collapsed/article-25692

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.