- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भस्मारती में त्रिपुंड, चन्द्र, ॐ और रुद्राक्ष की माला से ऐसे सजे बाबा महाकाल, भक्त देखते ही रह गए
भस्मारती में त्रिपुंड, चन्द्र, ॐ और रुद्राक्ष की माला से ऐसे सजे बाबा महाकाल, भक्त देखते ही रह गए
Ujjain, MP
आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल के मस्तक पर त्रिपुंड, चन्द्र, ॐ और रुद्राक्ष की माला से ऐसा आलौकिक स्वरूप में श्रृंगार हुआ। इस दौरान बाबा महाकाल को फूलों की माला से श्रृंगारित किया गया।
आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल के मस्तक पर त्रिपुंड, चन्द्र, ॐ और रुद्राक्ष की माला से ऐसा आलौकिक स्वरूप में श्रृंगार हुआ। इस दौरान बाबा महाकाल को फूलों की माला से श्रृंगारित किया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वह देखते ही रह गया। आज भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। जिसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि मंगलवार पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद सबसे पहले भगवान का स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। आज बाबा महाकाल भस्म आरती के दौरान कुछ ऐसे श्रृंगारित हुए कि उन्हें त्रिपुंड, चन्द्र, ॐ और रुद्राक्ष की माला से सजाया गया और साथ ही फूलों की माला भी पहनाई गई फिर महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए