- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बांस के डंडे से हाई वोल्टेज तार छूने से हुआ हादसा
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बांस के डंडे से हाई वोल्टेज तार छूने से हुआ हादसा
Katni, MP
जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनगवा में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय किसान बाबू राम यादव की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने खेत में रुदाई (सिंचाई की तैयारी का काम) कर रहे थे, तभी उनके हाथ में मौजूद बांस का डंडा पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से टकरा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करंट का झटका इतना तेज था कि बाबू राम यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने तत्काल बड़वारा थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और मर्ग कायम किया।
जांच जारी
थाना प्रभारी के.के. पटेल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। मृतक के पिता का नाम विशाली यादव बताया गया है।
यह घटना एक बार फिर खुले बिजली तारों और खेतों के समीप हाई वोल्टेज लाइन की खतरनाक मौजूदगी पर सवाल खड़े करती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली विभाग इस प्रकार की सुरक्षा चूक पर सख्त कार्रवाई करे और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए उचित कदम उठाए।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए