मंडला में किसानों के सपने हुए स्वाहा, 50 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख

Mandala, MP

मंडला जिले में खेत में आग लग गई. जहां 50 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल राख हो गई.कैबिनेट मंत्री ने मौके का मुआयना किया.

गर्मी के मौसम में लगातार आग लगने की खबरें सामने आ रही है. जिसमें सबसे ज्यादा खेतों में आग लग रही है. मंडला जिले के बम्हनी बंजर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलगी के पोषक ग्राम खारी में आग कहर बनकर टूटी. खेत में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने खेतों में लहलहाती गेहूं की फसल को राख में तब्दील कर दिया. तकरीबन 50 एकड़ क्षेत्र में फैली यह आग 33 किसानों की मेहनत और सपनों को जलाकर खाक कर गई.

1 हजार क्विंटल से ज्यादा फसल नष्ट

मंडला के खारी गांव में लगी आग को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि आग इतनी तेज थी कि संभलने का मौका तक नहीं मिला. आग की लपटों को देख स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी. दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. अनुमान के मुताबिक 1,000 क्विंटल से अधिक गेहूं की फसल नष्ट हो चुकी है. जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है.

MANDLA FIRE BROKE OUT IN FIELD
मंत्री ने किया मुआयना
 
मंत्री ने किया मौका मुआयना

घटना की जानकारी मिलते ही मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके गांव पहुंची. उन्होंने पीड़ित किसानों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और राजस्व विभाग की टीम से नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट ली. मंत्री ने प्रशासन को निर्देशित किया कि मुआवजा कार्य में कोई लापरवाही न हो और पीड़ितों को शीघ्र राहत दी जाए. मंत्री उईके ने कहा, "यहां सिर्फ फसल नहीं जली है, यह किसानों की खून-पसीने की कमाई थी. सरकार हर संभव प्रयास करेगी कि प्रभावित किसानों को न्याय मिले और नुकसान की भरपाई हो."

मंत्री ने कलेक्टर एसडीएम को दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री ने मंडला कलेक्टर, एसडीएम व तहसीलदार को सख्त निर्देश दिए कि राहत कार्य तत्परता से संचालित हों. किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. गांव के खेतों में आग भले ही विकराल थी, पर अब किसानों की उम्मीद शासन से जुड़ी है. राजस्व विभाग नुकसान का आंकलन कर रहा है. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पीड़ितों को शीघ्र मुआवजा प्रदान किया जाएगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Apr 2025 By दैनिक जागरण

मंडला में किसानों के सपने हुए स्वाहा, 50 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख

Mandala, MP

गर्मी के मौसम में लगातार आग लगने की खबरें सामने आ रही है. जिसमें सबसे ज्यादा खेतों में आग लग रही है. मंडला जिले के बम्हनी बंजर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलगी के पोषक ग्राम खारी में आग कहर बनकर टूटी. खेत में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने खेतों में लहलहाती गेहूं की फसल को राख में तब्दील कर दिया. तकरीबन 50 एकड़ क्षेत्र में फैली यह आग 33 किसानों की मेहनत और सपनों को जलाकर खाक कर गई.

1 हजार क्विंटल से ज्यादा फसल नष्ट

मंडला के खारी गांव में लगी आग को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि आग इतनी तेज थी कि संभलने का मौका तक नहीं मिला. आग की लपटों को देख स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी. दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. अनुमान के मुताबिक 1,000 क्विंटल से अधिक गेहूं की फसल नष्ट हो चुकी है. जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है.

MANDLA FIRE BROKE OUT IN FIELD
मंत्री ने किया मुआयना
 
मंत्री ने किया मौका मुआयना

घटना की जानकारी मिलते ही मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके गांव पहुंची. उन्होंने पीड़ित किसानों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और राजस्व विभाग की टीम से नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट ली. मंत्री ने प्रशासन को निर्देशित किया कि मुआवजा कार्य में कोई लापरवाही न हो और पीड़ितों को शीघ्र राहत दी जाए. मंत्री उईके ने कहा, "यहां सिर्फ फसल नहीं जली है, यह किसानों की खून-पसीने की कमाई थी. सरकार हर संभव प्रयास करेगी कि प्रभावित किसानों को न्याय मिले और नुकसान की भरपाई हो."

मंत्री ने कलेक्टर एसडीएम को दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री ने मंडला कलेक्टर, एसडीएम व तहसीलदार को सख्त निर्देश दिए कि राहत कार्य तत्परता से संचालित हों. किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. गांव के खेतों में आग भले ही विकराल थी, पर अब किसानों की उम्मीद शासन से जुड़ी है. राजस्व विभाग नुकसान का आंकलन कर रहा है. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पीड़ितों को शीघ्र मुआवजा प्रदान किया जाएगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/farmers-dreams-in-mandla-burnt-the-wheat-crop-standing-in/article-17121

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.