मुआवजे की मांग को लेकर किसानों की लेटी परिक्रमा और पदयात्रा: राष्ट्रपति से मांगी इच्छामृत्यु की अनुमति

Satna, MP

पावर ग्रिड कंपनी द्वारा खेतों में बिना मुआवजा दिए टावर लगाए जाने से नाराज़ सतना जिले के किसानों ने मंगलवार को अनोखे और भावनात्मक ढंग से विरोध दर्ज कराया। चिलचिलाती धूप में किसान लेटी परिक्रमा और पदयात्रा करते हुए सतना कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय न मिला तो वे राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की अनुमति मांगेंगे।

पोस्टर-बैनर लेकर 42 डिग्री में निकले किसान

नागौद थाना क्षेत्र के पोंड़ी तिराहा से शुरू हुई इस यात्रा में महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल रहीं। किसानों ने बताया कि टावर निर्माण से उनकी जमीनों को नुकसान हुआ है, फिर भी न मुआवजा दिया गया, न प्रशासन ने सुनवाई की। जबकि न्यायालय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाए।

न्यायालय के आदेश के बाद भी नहीं मिला मुआवजा

सितपुरा स्थित पावर ग्रिड प्लांट के अंतर्गत गांवों में हाईटेंशन टावर स्थापित किए गए, लेकिन कई किसानों को आज तक उसका मुआवजा नहीं मिल पाया है। किसानों का आरोप है कि प्रशासन ने कंपनी का साथ देकर न्यायालय के आदेशों की अवहेलना की। इसी अन्याय के खिलाफ अब किसान सड़कों पर हैं।

किसान बोले: या मुआवजा दो या इच्छामृत्यु की अनुमति

यात्रा के दौरान किसानों ने कहा कि यदि सरकार और प्रशासन मुआवजा देने में सक्षम नहीं हैं, तो वे राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की अनुमति चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

आंदोलन को मिला कृषि वैज्ञानिकों का समर्थन

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के पूर्व महानिदेशक डॉ. सदाचारी तोमर भी इस आंदोलन में शामिल हुए। उन्होंने किसानों के संघर्ष को जायज बताया और कहा कि सरकार को मुआवजे का भुगतान कर यह सिद्ध करना चाहिए कि वह वास्तव में किसान हितैषी है।

रामनाथ कोल फिर आंदोलन में शामिल

अतरबेदिया के आदिवासी किसान रामनाथ कोल, जो पूर्व में दो महीने तक टावर पर चढ़कर विरोध कर चुके हैं, इस बार भी आंदोलन में शामिल हुए हैं। उनका आरोप है कि उन्हें अब तक केवल आश्वासन मिला, लेकिन मुआवजा नहीं। अब वे फिर से पैदल कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मुआवजे की मांग को लेकर किसानों की लेटी परिक्रमा और पदयात्रा: राष्ट्रपति से मांगी इच्छामृत्यु की अनुमति

Satna, MP

पोस्टर-बैनर लेकर 42 डिग्री में निकले किसान

नागौद थाना क्षेत्र के पोंड़ी तिराहा से शुरू हुई इस यात्रा में महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल रहीं। किसानों ने बताया कि टावर निर्माण से उनकी जमीनों को नुकसान हुआ है, फिर भी न मुआवजा दिया गया, न प्रशासन ने सुनवाई की। जबकि न्यायालय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाए।

न्यायालय के आदेश के बाद भी नहीं मिला मुआवजा

सितपुरा स्थित पावर ग्रिड प्लांट के अंतर्गत गांवों में हाईटेंशन टावर स्थापित किए गए, लेकिन कई किसानों को आज तक उसका मुआवजा नहीं मिल पाया है। किसानों का आरोप है कि प्रशासन ने कंपनी का साथ देकर न्यायालय के आदेशों की अवहेलना की। इसी अन्याय के खिलाफ अब किसान सड़कों पर हैं।

किसान बोले: या मुआवजा दो या इच्छामृत्यु की अनुमति

यात्रा के दौरान किसानों ने कहा कि यदि सरकार और प्रशासन मुआवजा देने में सक्षम नहीं हैं, तो वे राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की अनुमति चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

आंदोलन को मिला कृषि वैज्ञानिकों का समर्थन

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के पूर्व महानिदेशक डॉ. सदाचारी तोमर भी इस आंदोलन में शामिल हुए। उन्होंने किसानों के संघर्ष को जायज बताया और कहा कि सरकार को मुआवजे का भुगतान कर यह सिद्ध करना चाहिए कि वह वास्तव में किसान हितैषी है।

रामनाथ कोल फिर आंदोलन में शामिल

अतरबेदिया के आदिवासी किसान रामनाथ कोल, जो पूर्व में दो महीने तक टावर पर चढ़कर विरोध कर चुके हैं, इस बार भी आंदोलन में शामिल हुए हैं। उनका आरोप है कि उन्हें अब तक केवल आश्वासन मिला, लेकिन मुआवजा नहीं। अब वे फिर से पैदल कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/farmers-lying-circumambulation-and-padyatra-sought-from-the-president-to/article-23808

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.