मुरैना में खाद की कमी से भड़के किसान, हाईवे पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन

Morena, MP

जिले में लगातार खाद की किल्लत से परेशान किसानों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। कैलारस कस्बे में सैकड़ों किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 552 (एनएच-552) पर जाम लगा दिया।

 इस दौरान किसान बसों की छतों पर चढ़ गए और जमकर नारेबाजी करते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

पांच दिन से खाद के लिए भटक रहे किसान

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि वे पिछले पांच-छह दिनों से खाद वितरण केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही। अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्हें मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा।

बसों की छतों से दी चेतावनी

किसानों ने प्रदर्शन के दौरान बसों की छतों पर चढ़कर नाराजगी जताई और कहा कि अगर जल्द ही खाद की आपूर्ति नहीं हुई तो आंदोलन और बड़ा होगा। करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण मुरैना-सबलगढ़ मार्ग पूरी तरह बाधित रहा।

प्रशासन के आश्वासन पर खुला जाम

करीब 30 मिनट बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार नरेश शर्मा ने किसानों को आश्वासन दिया कि खाद वितरण जल्द ही सुचारु होगा और पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने जाम खत्म किया और यातायात बहाल हुआ।

कुछ युवकों ने भड़काया मामला

नायब तहसीलदार ने यह भी कहा कि कुछ युवकों ने किसानों को भड़काकर सड़क पर बैठाया था। इस पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और उच्च अधिकारियों को जानकारी भेजी गई है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आने वाले दिनों में किसानों को समय पर खाद मिलेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Aug 2025 By दैनिक जागरण

मुरैना में खाद की कमी से भड़के किसान, हाईवे पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन

Morena, MP

 इस दौरान किसान बसों की छतों पर चढ़ गए और जमकर नारेबाजी करते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

पांच दिन से खाद के लिए भटक रहे किसान

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि वे पिछले पांच-छह दिनों से खाद वितरण केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही। अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्हें मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा।

बसों की छतों से दी चेतावनी

किसानों ने प्रदर्शन के दौरान बसों की छतों पर चढ़कर नाराजगी जताई और कहा कि अगर जल्द ही खाद की आपूर्ति नहीं हुई तो आंदोलन और बड़ा होगा। करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण मुरैना-सबलगढ़ मार्ग पूरी तरह बाधित रहा।

प्रशासन के आश्वासन पर खुला जाम

करीब 30 मिनट बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार नरेश शर्मा ने किसानों को आश्वासन दिया कि खाद वितरण जल्द ही सुचारु होगा और पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने जाम खत्म किया और यातायात बहाल हुआ।

कुछ युवकों ने भड़काया मामला

नायब तहसीलदार ने यह भी कहा कि कुछ युवकों ने किसानों को भड़काकर सड़क पर बैठाया था। इस पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और उच्च अधिकारियों को जानकारी भेजी गई है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आने वाले दिनों में किसानों को समय पर खाद मिलेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/farmers-protested-by-blocking-the-highway-due-to-lack-of/article-31771

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.