- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- खाद की किल्लत पर भड़के किसान: अनूपपुर में MLA के साथ हाईवे पर उतरे, बारिश में छाते लेकर किया चक्काजा...
खाद की किल्लत पर भड़के किसान: अनूपपुर में MLA के साथ हाईवे पर उतरे, बारिश में छाते लेकर किया चक्काजाम
Anuppur, MP
जिले के राजेंद्रग्राम क्षेत्र में खाद की भारी किल्लत से परेशान किसानों ने गुरुवार को कांग्रेस विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को के नेतृत्व में करौंदी तिराहे पर जबरदस्त प्रदर्शन किया।
किसानों ने अनूपपुर-अमरकंटक राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठकर तीन घंटे तक चक्काजाम किया। इस दौरान लगातार हो रही बारिश में भी किसान छाते लेकर डटे रहे।
शासकीय गोदाम खाली, किसान बेहाल
प्रदर्शनकारी किसानों का कहना था कि शासकीय खाद गोदाम में बीते कई दिनों से डीएपी और यूरिया की आपूर्ति नहीं हो रही है। वे रोजाना सुबह से लाइन में खड़े हो जाते हैं, लेकिन खाद न मिलने पर खाली हाथ लौटना पड़ता है। वहीं निजी दुकानों में यही खाद 1300 रुपए की जगह 1600 से 2000 रुपए प्रति बोरी में बेची जा रही है, जो अधिकांश किसानों के बस से बाहर है।
हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं
किसानों और विधायक के धरने के कारण हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस और कृषि विभाग की अधिकारी निशा सिन्हा मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की। गोदाम में जांच कराई गई, जिसमें खाद नदारद मिला।
अधिकारियों के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना
कृषि अधिकारी निशा सिन्हा ने बताया कि जिले में अधिकांश क्षेत्रों के लिए खाद पहुंच चुकी है। बाकी बची खाद शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक पहुंच जाएगी। इस आश्वासन के बाद विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने धरना समाप्त किया और किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की।
कलेक्टर ने लिया संज्ञान
इस मुद्दे पर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने भी गंभीरता दिखाई है। उन्होंने समय-सीमा बैठक में कृषि विभाग को सभी प्रकार के उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और किसानों को समय पर खाद वितरण के निर्देश दिए हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए