फसल बीमा और राहत राशि को लेकर किसानों का हल्ला बोल: खंडवा-इंदौर फोरलेन पर बैलगाड़ी संग चक्काजाम

Khandwa, MP

खंडवा-इंदौर फोरलेन पर शनिवार दोपहर किसानों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

 संयुक्त कृषक संगठन के बैनर तले सैकड़ों किसान छैगांव और देशगांव के बीच बायपास मार्ग पर बैलगाड़ी अड़ाकर चक्काजाम पर बैठ गए। कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की। किसानों ने आरोप लगाया कि उन्हें फसल बीमा क्लेम और पर्याप्त राहत राशि नहीं मिली। कई किसानों ने कहा कि खरीफ सीजन में भारी नुकसान के बावजूद प्रशासन ने केवल चुनिंदा किसानों को मामूली सहायता दी है।

संयुक्त कृषक संगठन से जुड़े किसान नेता राजेंद्र प्रजापति ने बताया कि जिले के करीब पौने दो लाख किसान प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं, लेकिन अब तक केवल 16 हजार किसानों को ही राहत राशि दी गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि “किसान के खाते में महज पाँच-पाँच हजार रुपए डालकर सरकार किस न्याय की बात करती है? इस रकम से कोई रबी फसल की बोवनी कैसे करेगा?”

देवउठनी ग्यारस के दिन किसानों ने अनोखे अंदाज़ में विरोध जताते हुए गन्ने की खोपड़ी बनाकर सरकार को ‘जगाने’ का प्रतीक प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि जब पूरा जिला प्रभावित है तो प्रशासन राहत राशि का एकमुश्त भुगतान क्यों नहीं करता। किसानों का आरोप है कि रोजाना सिर्फ सौ-दो सौ किसानों को पैसा देकर प्रशासन दिखावा कर रहा है।

विरोध कर रहे किसानों ने यह भी कहा कि प्याज, सोयाबीन और गन्ने जैसी फसलों के दाम गिराकर सरकार ने किसानों की कमर तोड़ दी है। ऐसे में जब तक सभी प्रभावित किसानों को उचित राहत नहीं मिलती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/farmers-ruckus-regarding-crop-insurance-and-relief-amount-jam-with/article-36810

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.