किसानों को 5 रुपये में मिलेगा बिजली कनेक्शन: सीएम मोहन यादव ने रीवा में 50 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Rewa, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मनगवां विधानसभा के गंगेव में महिला स्व-सहायता समूह सशक्तिकरण सम्मेलन में हिस्सा लिया और 50 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने किसानों को बड़ी राहत देते हुए सिर्फ 5 रुपये में बिजली कनेक्शन देने की घोषणा की। कार्यक्रम में उन्होंने चित्रकूट को भव्य तीर्थ क्षेत्र के रूप में विकसित करने का संकल्प भी दोहराया।

किसानों को मिलेगा सस्ता बिजली कनेक्शन

मुख्यमंत्री ने कहा, “रीवा का कोई खेत अब सूखा नहीं रहेगा। किसानों को सिर्फ 5 रुपये में बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनकी खेती की लागत घटेगी और उत्पादन में इजाफा होगा।” इसके अलावा उन्होंने खेत, मकान और दुकानों की रजिस्ट्री पर 2% छूट देने की भी घोषणा की।

चित्रकूट को मिलेगा भव्य स्वरूप

डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम हमारी आस्था का केंद्र हैं और चित्रकूट से उनका गहरा नाता है। “हम उत्तर प्रदेश सरकार की तरह मध्यप्रदेश में भी चित्रकूट को भव्य स्वरूप देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं,” उन्होंने कहा।

सरकारी स्कूलों की प्रशंसा

सीएम ने बताया कि इस वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सरकारी स्कूलों के छात्रों का प्रदर्शन प्राइवेट स्कूलों से बेहतर रहा है। सरकार अब इन स्कूलों को और भी सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है।

स्वास्थ्य, सड़क और ग्रामीण विकास के कार्य

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 49.97 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें शामिल हैं:

  • 10 उप स्वास्थ्य केंद्र भवन (भदावल, छत्रगढ़, कोट, हकरिया आदि) – लागत 6.5 करोड़

  • 11 अमृत सरोवर, 7 सामुदायिक पार्क, 5 सामुदायिक भवन – कुल लागत 8.46 करोड़

  • जोधपुर नंबर-1 से मुरली पहुंच मार्ग – लागत 4.48 करोड़

  • गंगेव में 50 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र – लागत 9.95 करोड़

  • मनगवां में ओवरब्रिज – लागत 14.85 करोड़ (राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 7 पर 6 लेन ओवरब्रिज)

  • 6 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का 30 बिस्तरों में उन्नयन – लागत 5.73 करोड़

कन्या पूजन और महिलाओं का सम्मान

कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन से हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ने स्वयं बालिकाओं का पूजन किया और महिलाओं पर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया। उन्होंने आजीविका मिशन से जुड़ी स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद भी किया और हितग्राहियों को लाभ वितरण किया।

विधायक की मांग पर मंजूरी

विधायक नरेंद्र प्रजापति की मांग पर मुख्यमंत्री ने तिवनी मोड़ से प्रयागराज तक PWD सड़क, हिनौती गोधाम के लिए 8 करोड़ की प्रशासनिक मंजूरी, और देवास में कन्या महाविद्यालय के उन्नयन की घोषणा भी की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jun 2025 By दैनिक जागरण

किसानों को 5 रुपये में मिलेगा बिजली कनेक्शन: सीएम मोहन यादव ने रीवा में 50 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Rewa, MP

किसानों को मिलेगा सस्ता बिजली कनेक्शन

मुख्यमंत्री ने कहा, “रीवा का कोई खेत अब सूखा नहीं रहेगा। किसानों को सिर्फ 5 रुपये में बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनकी खेती की लागत घटेगी और उत्पादन में इजाफा होगा।” इसके अलावा उन्होंने खेत, मकान और दुकानों की रजिस्ट्री पर 2% छूट देने की भी घोषणा की।

चित्रकूट को मिलेगा भव्य स्वरूप

डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम हमारी आस्था का केंद्र हैं और चित्रकूट से उनका गहरा नाता है। “हम उत्तर प्रदेश सरकार की तरह मध्यप्रदेश में भी चित्रकूट को भव्य स्वरूप देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं,” उन्होंने कहा।

सरकारी स्कूलों की प्रशंसा

सीएम ने बताया कि इस वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सरकारी स्कूलों के छात्रों का प्रदर्शन प्राइवेट स्कूलों से बेहतर रहा है। सरकार अब इन स्कूलों को और भी सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है।

स्वास्थ्य, सड़क और ग्रामीण विकास के कार्य

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 49.97 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें शामिल हैं:

  • 10 उप स्वास्थ्य केंद्र भवन (भदावल, छत्रगढ़, कोट, हकरिया आदि) – लागत 6.5 करोड़

  • 11 अमृत सरोवर, 7 सामुदायिक पार्क, 5 सामुदायिक भवन – कुल लागत 8.46 करोड़

  • जोधपुर नंबर-1 से मुरली पहुंच मार्ग – लागत 4.48 करोड़

  • गंगेव में 50 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र – लागत 9.95 करोड़

  • मनगवां में ओवरब्रिज – लागत 14.85 करोड़ (राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 7 पर 6 लेन ओवरब्रिज)

  • 6 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का 30 बिस्तरों में उन्नयन – लागत 5.73 करोड़

कन्या पूजन और महिलाओं का सम्मान

कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन से हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ने स्वयं बालिकाओं का पूजन किया और महिलाओं पर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया। उन्होंने आजीविका मिशन से जुड़ी स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद भी किया और हितग्राहियों को लाभ वितरण किया।

विधायक की मांग पर मंजूरी

विधायक नरेंद्र प्रजापति की मांग पर मुख्यमंत्री ने तिवनी मोड़ से प्रयागराज तक PWD सड़क, हिनौती गोधाम के लिए 8 करोड़ की प्रशासनिक मंजूरी, और देवास में कन्या महाविद्यालय के उन्नयन की घोषणा भी की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/farmers-will-get-electricity-connection-for-5-rupees-cm-mohan/article-23207

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.