कटनी में तेज रफ्तार वैन पलटी, तीन महिलाओं की मौत: चौक कार्यक्रम से लौटते वक्त हुआ भीषण हादसा, सात लोग घायल

Katni, MP

जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत खमतरा गांव के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार ईको वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में मां-बेटी समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा उस समय हुआ जब ग्रामीण एक धार्मिक चौक कार्यक्रम से लौट रहे थे।

कार्यक्रम से लौटते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, खमतरा गांव के कुछ लोग बुधवार दोपहर करीब तीन बजे ढीमरखेड़ा से चौक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। लौटते समय खमतरा के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के पास वैन की रफ्तार अचानक तेज हो गई और चालक का नियंत्रण गाड़ी से हट गया। इसके चलते वैन सड़क से उतरकर कई बार पलटी खा गई।

मृतकों में मां-बेटी और एक बुजुर्ग महिला शामिल

हादसे में 35 वर्षीय शिवानी बर्मन, 30 वर्षीय फूलबाई बर्मन और 50 वर्षीय रानी बर्मन की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, रानी बर्मन फूलबाई की चाची सास थीं और शिवानी उनकी बेटी थी। दो महिलाओं की मौत मौके पर ही हो गई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा।

वैन के परखच्चे उड़े, स्थानीय लोगों ने की मदद

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। वैन का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह पिचक गया था। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और राहत कार्यों में मदद की। घायल लोगों को ढीमरखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

घायलों में चालक सहित सात लोग शामिल

इस हादसे में वैन चला रहा काजू बर्मन समेत ये लोग घायल हुए हैं:

  • सीमा बाई (28 वर्ष)

  • लक्ष्मी बर्मन (18 वर्ष)

  • शिवरती बर्मन (40 वर्ष)

  • काजू बर्मन (40 वर्ष)

  • मिथला बाई (45 वर्ष)

  • रुद्र बर्मन (14 वर्ष)

पुलिस का बयान: तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। चिकनी सड़क और अत्यधिक गति के कारण वैन का संतुलन बिगड़ गया और वह कई पलटियां खाते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

स्थिति नियंत्रण में, जांच जारी

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 May 2025 By दैनिक जागरण

कटनी में तेज रफ्तार वैन पलटी, तीन महिलाओं की मौत: चौक कार्यक्रम से लौटते वक्त हुआ भीषण हादसा, सात लोग घायल

Katni, MP

कार्यक्रम से लौटते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, खमतरा गांव के कुछ लोग बुधवार दोपहर करीब तीन बजे ढीमरखेड़ा से चौक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। लौटते समय खमतरा के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के पास वैन की रफ्तार अचानक तेज हो गई और चालक का नियंत्रण गाड़ी से हट गया। इसके चलते वैन सड़क से उतरकर कई बार पलटी खा गई।

मृतकों में मां-बेटी और एक बुजुर्ग महिला शामिल

हादसे में 35 वर्षीय शिवानी बर्मन, 30 वर्षीय फूलबाई बर्मन और 50 वर्षीय रानी बर्मन की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, रानी बर्मन फूलबाई की चाची सास थीं और शिवानी उनकी बेटी थी। दो महिलाओं की मौत मौके पर ही हो गई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा।

वैन के परखच्चे उड़े, स्थानीय लोगों ने की मदद

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। वैन का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह पिचक गया था। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और राहत कार्यों में मदद की। घायल लोगों को ढीमरखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

घायलों में चालक सहित सात लोग शामिल

इस हादसे में वैन चला रहा काजू बर्मन समेत ये लोग घायल हुए हैं:

  • सीमा बाई (28 वर्ष)

  • लक्ष्मी बर्मन (18 वर्ष)

  • शिवरती बर्मन (40 वर्ष)

  • काजू बर्मन (40 वर्ष)

  • मिथला बाई (45 वर्ष)

  • रुद्र बर्मन (14 वर्ष)

पुलिस का बयान: तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। चिकनी सड़क और अत्यधिक गति के कारण वैन का संतुलन बिगड़ गया और वह कई पलटियां खाते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

स्थिति नियंत्रण में, जांच जारी

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/fast-speed-van-overturned-in-katni-three-women-died-while/article-21724

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.