सिंहस्थ-2028 की तैयारियों में आएगा तेज़ी, तकनीकी अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति का अवसर

Bhopal, MP

उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियों को लेकर सरकार ने रफ्तार पकड़ ली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय में हुई सिंहस्थ-2028 मंत्रि-मंडलीय समिति की तीसरी बैठक में कई अहम निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि अधोसंरचना से जुड़े सभी कार्यों की समय-सीमा तय कर उन्हें शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। कार्यालयीन प्रक्रियाओं को आगामी वर्षा ऋतु से पहले ही पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि निर्माण एजेंसियों, विशेषकर उज्जैन नगर निगम, विकास प्राधिकरण या अन्य विभागों में तकनीकी अधिकारियों कर्मचारियों की कमी है, तो उन्हें अन्य विभागों से प्रतिनियुक्ति पर लाया जाए। इससे निर्माण और विकास कार्यों में कोई व्यवधान नहीं आएगा और समयबद्ध रूप से योजनाओं को अमल में लाया जा सकेगा।

रेल सुविधाओं को लेकर विशेष निर्देश

मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं की रेल यात्रा को लेकर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर और मंदसौर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर जैसे तीर्थ स्थलों पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे, इसलिए रेलवे यातायात और सड़क मार्ग दोनों को सुचारू बनाए रखना अनिवार्य होगा।

स्नान, पेयजल, सीवरेज से लेकर चिकित्सा तक की व्यवस्था पर फोकस

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंहस्थ-2028 के दौरान स्नान, पेयजल, सीवरेज, परिवहन, श्रद्धालुओं के ठहराव, कानून व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं को लेकर जारी कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने जल संसाधन विभाग, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग और नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 May 2025 By दैनिक जागरण

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों में आएगा तेज़ी, तकनीकी अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति का अवसर

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि अधोसंरचना से जुड़े सभी कार्यों की समय-सीमा तय कर उन्हें शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। कार्यालयीन प्रक्रियाओं को आगामी वर्षा ऋतु से पहले ही पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि निर्माण एजेंसियों, विशेषकर उज्जैन नगर निगम, विकास प्राधिकरण या अन्य विभागों में तकनीकी अधिकारियों कर्मचारियों की कमी है, तो उन्हें अन्य विभागों से प्रतिनियुक्ति पर लाया जाए। इससे निर्माण और विकास कार्यों में कोई व्यवधान नहीं आएगा और समयबद्ध रूप से योजनाओं को अमल में लाया जा सकेगा।

रेल सुविधाओं को लेकर विशेष निर्देश

मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं की रेल यात्रा को लेकर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर और मंदसौर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर जैसे तीर्थ स्थलों पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे, इसलिए रेलवे यातायात और सड़क मार्ग दोनों को सुचारू बनाए रखना अनिवार्य होगा।

स्नान, पेयजल, सीवरेज से लेकर चिकित्सा तक की व्यवस्था पर फोकस

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंहस्थ-2028 के दौरान स्नान, पेयजल, सीवरेज, परिवहन, श्रद्धालुओं के ठहराव, कानून व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं को लेकर जारी कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने जल संसाधन विभाग, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग और नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/fast-technical-officials-will-get-an-opportunity-for-deputation-in/article-21726

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.