- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बेटे के मर्डर केस में पूछताछ के बाद पिता ने लगाई फांसी
बेटे के मर्डर केस में पूछताछ के बाद पिता ने लगाई फांसी
Chhatarpur, MP
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सटई थाना क्षेत्र के कटारा गांव में एक व्यक्ति ने अपने खेत में आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक की पहचान 55 वर्षीय रामकृपाल पाल के रूप में हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि दो दिन पहले ही उसके बेटे नीलेश पाल (25) की कुल्हाड़ी से हत्या हुई थी और पुलिस इस मामले में रामकृपाल पर ही शक जता रही थी।
बेटे की हत्या के शक में थी पुलिस
जानकारी के अनुसार, 26 और 27 अक्टूबर की रात नीलेश पाल की हत्या कर दी गई थी। उसका शव गांव के पास सड़क किनारे मिला था, जिसकी गर्दन पर गहरे कुल्हाड़ी के निशान थे। घटना के बाद एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड और साइबर यूनिट ने मौके पर जांच की थी। शुरुआती जांच में पुलिस को शक था कि हत्या में परिवार का ही कोई सदस्य शामिल हो सकता है, जिसके बाद पिता रामकृपाल से लगातार पूछताछ की जा रही थी।
खेत में पेड़ से लटकता मिला शव
बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात रामकृपाल अपने खेत गया और वहीं आम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह ग्रामीणों ने जब शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और शव को सटई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
गांव में दहशत और चर्चा का माहौल
एक ही परिवार में पहले बेटे की हत्या और फिर पिता की आत्महत्या से पूरा गांव सदमे में है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की लगातार पूछताछ और मानसिक दबाव के कारण रामकृपाल ने यह कदम उठाया हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों घटनाओं के बीच संबंध तलाशने की कोशिश कर रही है।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए