बीजेपी नेता को पिता ने संपत्ति से किया बेदखल, अखबार में दी जाहिर सूचना, कहा- बेटे का व्यक्तित्व अच्छा नहीं

Indore, MP

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बीजेपी वीर सावरकर मंडल के अध्यक्ष अमित सिंह रघुवंशी के पिता ने उन्हें अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया है। पिता ने इसकी न्यूज पेपर में पब्लिक नोटिस भी जारी किया है। नेता के पिता ने प्रताड़ना के आरोप लगाए।

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बीजेपी नेता का पारिवारिक विवाद पब्लिक हो गया है। यहां नेता के पिता ने बेटे को संपत्ति से बेदखल कर दिया है। साथ ही कहा कि हमारा अब उससे कोई लेना देना नहीं है। कहा जा रहा है कि नेता अपने ही पिता को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दे रहा था। इससे परेशान होकर पिता ने बकायदा अखबार में जाहिर सूचना जारी करते हुए उसे अपनी सम्पत्ति से ही बेदखल कर दिया।

जानकारी के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र-5 के वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष अमित सिंह रघुवंशी पर अपने पिता अजित रघुवंशी को प्रताड़ित करने का आरोप है। अमित मंडल अध्यक्ष के साथ भाजयुमो का नगर कोषाध्यक्ष भी है। इतना ही नहीं, उसके पिता अजित रघुवंशी भी भाजपा से जुड़े हैं और पूर्व में तिलक मंडल अध्यक्ष और भाजयुमो के नगर अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

क्या कुछ लिखा पब्लिक सूचना में

अजित रघुवंशी ने अपने पुत्र अमित सिंह रघुवंशी के संबंध में एक जाहिर सूचना जारी करते हुए लिखा है कि मेरे बड़े पुत्र अमित सिंह रघुवंशी का व्यक्तित्व अच्छा नहीं है। वह मुझे मानसिक-शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है। अमित के कारण मेरी समाज में मान-प्रतिष्ठा भी खराब हो रही है। अमित की हरकतों से तंग आकर मैंने परिवार के साथ निर्णय लिया है।

मंडल अध्यक्ष अमित रघुवंशी को परिवार से बेदखल करने की जाहिर सूचना। - Dainik Bhaskar
मंडल अध्यक्ष अमित रघुवंशी को परिवार से बेदखल करने की जाहिर सूचना।

images (1)मेरी संपत्ति में कोई अधिकार नहीं होगा

अब से मेरे पुत्र अमित सिंह रघुवंशी को अपनी जायदाद, सम्पूर्ण सम्पत्ति व मेरे परिवार से बेदखल करते हैं। अब से अमित का मेरी सम्पत्ति पर कोई अधिकार नहीं होगा। अब से उसके द्वारा किए गए किसी भी कार्य, वित्तीय व्यवहार, बैंक लोन और कर्ज का मेरे से लेना-देना नहीं होगा। इतना ही नहीं, पिता अजित ने अमित के घर छोड़कर जाने की रिपोर्ट भी एमआईजी थाने में लिखवा दी है।

वहीं इस पिता-पुत्र की लड़ाई में भाजपा संगठन ने कहा कि अमित की कोई शिकायत नहीं आई है। अगर कुछ शिकायत आती है या कुछ अन्य कारण भी सामने आते हैं तो ऊपरी स्तर पर इस मामले में विचार कर निर्णय लिया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Oct 2024 By दैनिक जागरण

बीजेपी नेता को पिता ने संपत्ति से किया बेदखल, अखबार में दी जाहिर सूचना, कहा- बेटे का व्यक्तित्व अच्छा नहीं

Indore, MP

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बीजेपी नेता का पारिवारिक विवाद पब्लिक हो गया है। यहां नेता के पिता ने बेटे को संपत्ति से बेदखल कर दिया है। साथ ही कहा कि हमारा अब उससे कोई लेना देना नहीं है। कहा जा रहा है कि नेता अपने ही पिता को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दे रहा था। इससे परेशान होकर पिता ने बकायदा अखबार में जाहिर सूचना जारी करते हुए उसे अपनी सम्पत्ति से ही बेदखल कर दिया।

जानकारी के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र-5 के वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष अमित सिंह रघुवंशी पर अपने पिता अजित रघुवंशी को प्रताड़ित करने का आरोप है। अमित मंडल अध्यक्ष के साथ भाजयुमो का नगर कोषाध्यक्ष भी है। इतना ही नहीं, उसके पिता अजित रघुवंशी भी भाजपा से जुड़े हैं और पूर्व में तिलक मंडल अध्यक्ष और भाजयुमो के नगर अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

क्या कुछ लिखा पब्लिक सूचना में

अजित रघुवंशी ने अपने पुत्र अमित सिंह रघुवंशी के संबंध में एक जाहिर सूचना जारी करते हुए लिखा है कि मेरे बड़े पुत्र अमित सिंह रघुवंशी का व्यक्तित्व अच्छा नहीं है। वह मुझे मानसिक-शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है। अमित के कारण मेरी समाज में मान-प्रतिष्ठा भी खराब हो रही है। अमित की हरकतों से तंग आकर मैंने परिवार के साथ निर्णय लिया है।

मंडल अध्यक्ष अमित रघुवंशी को परिवार से बेदखल करने की जाहिर सूचना। - Dainik Bhaskar
मंडल अध्यक्ष अमित रघुवंशी को परिवार से बेदखल करने की जाहिर सूचना।

images (1)मेरी संपत्ति में कोई अधिकार नहीं होगा

अब से मेरे पुत्र अमित सिंह रघुवंशी को अपनी जायदाद, सम्पूर्ण सम्पत्ति व मेरे परिवार से बेदखल करते हैं। अब से अमित का मेरी सम्पत्ति पर कोई अधिकार नहीं होगा। अब से उसके द्वारा किए गए किसी भी कार्य, वित्तीय व्यवहार, बैंक लोन और कर्ज का मेरे से लेना-देना नहीं होगा। इतना ही नहीं, पिता अजित ने अमित के घर छोड़कर जाने की रिपोर्ट भी एमआईजी थाने में लिखवा दी है।

वहीं इस पिता-पुत्र की लड़ाई में भाजपा संगठन ने कहा कि अमित की कोई शिकायत नहीं आई है। अगर कुछ शिकायत आती है या कुछ अन्य कारण भी सामने आते हैं तो ऊपरी स्तर पर इस मामले में विचार कर निर्णय लिया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/father-evicts-bjp-leader-from-property-gave-clear-information-in/article-1428

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.