- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- जबलपुर में पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर ससुर को लगाया था लाखों का चूना
जबलपुर में पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर ससुर को लगाया था लाखों का चूना
JABALPUR, MP
जबलपुर में लुटेरी दुल्हन ने पति और ससुर को लगाया चूना. बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर 38 लाख रुपए और जेवर हड़पे.
मध्य प्रदेश के जबलपुर की लुटेरी दुल्हन ने पति और ससुर को लगभग 38 लाख रुपए का चूना लगा दिया. इस काम में उसने अपने बॉयफ्रेंड की मदद ली. परिवार को सरकारी नौकरी के झांसे में डालकर बॉयफ्रेंड के नाम पैसे जमा करवा दिए. इस शातिर महिला ने शादी में मिले जेवरों को बदल कर उनकी जगह घर में नकली जेवर रख दिए. पुलिस ने आरोपी दुल्हन और उसके बॉयफ्रेंड को पकड़कर दोनों के पास से लगभग 110 ग्राम सोना भी बरामद किया है.
पति ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
सिवनी के धूमा में रहने वाले राजस्व विभाग के निरीक्षक के बेटे का विवाह 2021 में पूजा दुबे से हुआ था. आरोपी पूजा नरसिंहपुर जिले की रहने वाली थी. फरवरी में पूजा के पति ने जबलपुर के मदन महल थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी पत्नी पूजा दुबे ने बॉयफ्रेंड आकाश नेमा के साथ मिलकर उनके परिवार के साथ 38 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है और लाखों रुपए के जेवर लेकर फरार हो गई है.
पूछताछ में दुल्हन ने कबूला आरोप
इस मामले में कार्रवाई करते हुए मदन महल थाना पुलिस ने पूजा दुबे और आकाश नेमा को पकड़ कर कड़ी पूछताछ की. इस दौरान पूजा ने बताया कि उसने अपने ससुर को इस बात का झांसा दिया था कि आकाश उसका परिचित है. उसकी मंत्रालय में अच्छी पहचान है. वह पति की पटवारी में और उसकी स्वयं की सरकारी टीचर की नौकरी लगवा देगा. ससुर रुद्र प्रताप मिश्रा को झांसे में लेकर उसने बॉयफ्रेंड आकाश को धीरे-धीरे कर 38 लाख रुपए दिवला दिए. इसके अलावा पूजा ने कबूल किया कि उसने शादी में मिले जेवर से मिलते जुलते नकली जेवर बनाकर घर में रखवा दिए और असली जेवर आकाश के पास रख दिए.
पुलिस जेवर बरामद करने में जुटी
एसआई दिनेश गौतम ने कहा, " आकाश से अब तक लगभग 110 ग्राम सोने के जेवर बरामद किए गए हैं. उसने नरसिंहपुर में एक सर्राफा व्यापारी को बेचे थे. वहीं लगभग 300 ग्राम सोने के जेवर एक फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखे हुए हैं. पुलिस जेवर को रिकवर करने की कोशिश कर रही है. दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी व विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है"
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए