- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बेटे से कर्ज वसूली के लिए पिता का अपहरण ,रीवा में जबरन कार में बिठा ले गए बदमाश, पूर्व किराएदार निकल...
बेटे से कर्ज वसूली के लिए पिता का अपहरण ,रीवा में जबरन कार में बिठा ले गए बदमाश, पूर्व किराएदार निकला आरोपी
Rewa, MP
रीवा में कर्ज वसूली के लिए बदमाशों ने एक 71 वर्षीय बुजुर्ग का अपहरण कर लिया। घटना सोमवार सुबह करीब 8 बजे जयस्तंभ घोघर इलाके में उस वक्त घटी जब रामभोला मिश्रा नामक बुजुर्ग अपनी रोज़ाना की सैर कर रहे थे। तभी एक कार में सवार चार युवकों ने उन्हें जबरदस्ती बैठा लिया और इटौरा बायपास की ओर ले गए।
जांच में सामने आया कि आरोपी में से एक व्यक्ति कभी बुजुर्ग के मकान में किराएदार रहा है। बुजुर्ग के बेटे ने उससे कर्ज लिया था, जो लौटाया नहीं गया था। कर्ज वसूली के लिए दबाव बनाने और बेटे को डराने के मकसद से आरोपियों ने यह अपराधिक कदम उठाया।
घटना की सूचना जैसे ही राहगीरों ने बुजुर्ग के परिवार को दी, परिवार वालों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देश और थाना प्रभारी श्रृंगेश सिंह राजपूत के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज और शहर से बाहर जाने वाले सभी मार्गों की घेराबंदी कर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया गया। करीब एक घंटे तक बुजुर्ग को कार में घुमाने के बाद आरोपी उन्हें ढेकहा तिराहे के पास छोड़कर फरार हो गए।
मंगलवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य फरार बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए