पिता बेचते हैं सब्जी, अब बेटा बन गया एमपी सरकार में असिस्टेंट डायरेक्टर... जानें-इनकी सफलता की कहानी

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 का रिजल्ट अब जारी किया है. इसमें देवास की रहने वाली दीपिका ने पहला स्थान प्राप्त किया है. रिजल्ट में भोपाल के आशीष सिंह ने भी परचम लहराया है. उनके लिए ये डगर कठिन थी, क्योंकि आशीष के पिता सब्जी बेचने का काम करते हैं.

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग-2022 (MPPSC) के परिणाम घोषित हो गए हैं. इसमें कुल 394 लोग पास हुए हैं. परिणाम में नंबर 1 पर देवास की बेटी दीपिका पाटीदार (902.75 अंक) आई है. इनके अलावा, भोपाल (Bhopal) के आशीष सिंह चौहान (Aashish Singh Chauhan) ने 841 अंक हासिल कर शिक्षा विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर (Assistant Director) का पद हासिल किया है. आशीष की कहानी किसी के लिए भी बहुत प्रेरणादायक हो सकती है. आशीष के पिता सब्जी बेचने का काम करते हैं, बड़े भाई का कपड़े का दुकान है और मां गृहणी है. फिर भी आशीष ने हार नहीं मानी कभी...

Latest and Breaking News on NDTV

मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी-आशीष

एमपीपीएससी में चयनित हुए आशीष ने बताया कि वे इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार वालों के साथ गुरुओं को देना चाहते हैं. उन्होंने कहा, 'मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. मैंने बैरागढ़ के सरकारी स्कूल से पढ़ाई की है. इसके बाद मैंने हमीदिया कॉलेज से बीए और एमए किया है. मेरे पिता अजब सिंह सब्जी का ठेला लगाते हैं. कभी-कभी फेरी का भी काम करते हैं. परिवार में बड़े भैया साड़ी की दुकान पर बैठते हैं. मेरी मां संगीता चौहान एक गृहणी हैं.'

हमेशा किया अपनी पढ़ाई पर फोकस

आशीष सिंह ने अपने संघर्ष के बारे में बताते हुए कहा कि जीवन में कड़े संघर्ष के बावजूद हिम्मत नहीं हारी. हमेशा अपनी पढ़ाई पर फोकस किया. इधर, आशीष सिंह के माता-पिता और परिवार को जैसे ही उनके रिजल्ट और चयन की जानकारी हुई, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है. यह प्रेरणादायक कहानी यह दर्शाती है कि कठिनाईयों के बावजूद, कड़ी मेहनत और परिवार के समर्थन से बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है.

इनका भी हुआ है एमपीपीएससी इस पोस्ट पर हुआ चयन 

एमपीपीएससी 2022 के परिणाम को लेकर पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है. इसमें आशीष और दीपिका के अलावा, नर्मदापुरम के आदित्य नारायण ने परीक्षा में दूसरी रैंक हासिल किया है. आदिवासी बाहुल्य आलीराजपुर जिले की श्रुति भयड़िया (25) का डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन हुआ. उनकी 24 पदों में 21वीं रैंक है. हरदा जिले के सोडलपुर गांव के रहने वाले राम सोलंकी का एमपीपीएससी 2022 में जिला कोषालय अधिकारी या डीईओ के रूप में चयन हुआ है. उन्हें मुख्य परीक्षा में 768 नंबर मिले हैं. वह वर्तमान में आगर मालवा जिले में उद्योग विभाग में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ हैं. सतना जिले के भागवत प्रसाद शिवहरे का आरटीओ उपनिरीक्षक के पद पर चयन हुआ है. सतना जिले के कुंदहरी गांव के जयंत सिंह पिता राघवेंद्र सिंह परिहार का महिला बाल विकास अधिकारी पद पर चयन हुआ. सतना के शत्रुंजय प्रताप सिंह का चयन वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर हुआ है.

टीकमगढ़ की नैनसी जैन का मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा में डीएसपी के पद पर चयन हुआ है. सतना जिले के दिव्यांश पिता कमलेश शुक्ला का वाणिज्य कर निरीक्षक के पद पर चयन हुआ है. उन्होंने पहले ही प्रयास में सफलता पाई. शहडोल जिले के ब्यौहारी विधानसभा के गांव झरौसी के रहने वाले विवेक कुमार का शिक्षा विभाग मे असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर सिलेक्शन हुआ है. हरदा की बेटी तृप्ति सिटोले का चयन 2022 की पीएससी की परीक्षा में आबकारी अधिकारी के रूप में चयन हुआ है. उन्हें 808 मार्क्स मिले. वर्तमान में वह पांढुर्णा जिले में विकास खंड अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं. गंजबासौदा की शिवानी राय अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त पद पर चयनित हुई हैं. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jan 2025 By दैनिक जागरण

पिता बेचते हैं सब्जी, अब बेटा बन गया एमपी सरकार में असिस्टेंट डायरेक्टर... जानें-इनकी सफलता की कहानी

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग-2022 (MPPSC) के परिणाम घोषित हो गए हैं. इसमें कुल 394 लोग पास हुए हैं. परिणाम में नंबर 1 पर देवास की बेटी दीपिका पाटीदार (902.75 अंक) आई है. इनके अलावा, भोपाल (Bhopal) के आशीष सिंह चौहान (Aashish Singh Chauhan) ने 841 अंक हासिल कर शिक्षा विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर (Assistant Director) का पद हासिल किया है. आशीष की कहानी किसी के लिए भी बहुत प्रेरणादायक हो सकती है. आशीष के पिता सब्जी बेचने का काम करते हैं, बड़े भाई का कपड़े का दुकान है और मां गृहणी है. फिर भी आशीष ने हार नहीं मानी कभी...

Latest and Breaking News on NDTV

मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी-आशीष

एमपीपीएससी में चयनित हुए आशीष ने बताया कि वे इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार वालों के साथ गुरुओं को देना चाहते हैं. उन्होंने कहा, 'मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. मैंने बैरागढ़ के सरकारी स्कूल से पढ़ाई की है. इसके बाद मैंने हमीदिया कॉलेज से बीए और एमए किया है. मेरे पिता अजब सिंह सब्जी का ठेला लगाते हैं. कभी-कभी फेरी का भी काम करते हैं. परिवार में बड़े भैया साड़ी की दुकान पर बैठते हैं. मेरी मां संगीता चौहान एक गृहणी हैं.'

हमेशा किया अपनी पढ़ाई पर फोकस

आशीष सिंह ने अपने संघर्ष के बारे में बताते हुए कहा कि जीवन में कड़े संघर्ष के बावजूद हिम्मत नहीं हारी. हमेशा अपनी पढ़ाई पर फोकस किया. इधर, आशीष सिंह के माता-पिता और परिवार को जैसे ही उनके रिजल्ट और चयन की जानकारी हुई, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है. यह प्रेरणादायक कहानी यह दर्शाती है कि कठिनाईयों के बावजूद, कड़ी मेहनत और परिवार के समर्थन से बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है.

इनका भी हुआ है एमपीपीएससी इस पोस्ट पर हुआ चयन 

एमपीपीएससी 2022 के परिणाम को लेकर पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है. इसमें आशीष और दीपिका के अलावा, नर्मदापुरम के आदित्य नारायण ने परीक्षा में दूसरी रैंक हासिल किया है. आदिवासी बाहुल्य आलीराजपुर जिले की श्रुति भयड़िया (25) का डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन हुआ. उनकी 24 पदों में 21वीं रैंक है. हरदा जिले के सोडलपुर गांव के रहने वाले राम सोलंकी का एमपीपीएससी 2022 में जिला कोषालय अधिकारी या डीईओ के रूप में चयन हुआ है. उन्हें मुख्य परीक्षा में 768 नंबर मिले हैं. वह वर्तमान में आगर मालवा जिले में उद्योग विभाग में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ हैं. सतना जिले के भागवत प्रसाद शिवहरे का आरटीओ उपनिरीक्षक के पद पर चयन हुआ है. सतना जिले के कुंदहरी गांव के जयंत सिंह पिता राघवेंद्र सिंह परिहार का महिला बाल विकास अधिकारी पद पर चयन हुआ. सतना के शत्रुंजय प्रताप सिंह का चयन वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर हुआ है.

टीकमगढ़ की नैनसी जैन का मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा में डीएसपी के पद पर चयन हुआ है. सतना जिले के दिव्यांश पिता कमलेश शुक्ला का वाणिज्य कर निरीक्षक के पद पर चयन हुआ है. उन्होंने पहले ही प्रयास में सफलता पाई. शहडोल जिले के ब्यौहारी विधानसभा के गांव झरौसी के रहने वाले विवेक कुमार का शिक्षा विभाग मे असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर सिलेक्शन हुआ है. हरदा की बेटी तृप्ति सिटोले का चयन 2022 की पीएससी की परीक्षा में आबकारी अधिकारी के रूप में चयन हुआ है. उन्हें 808 मार्क्स मिले. वर्तमान में वह पांढुर्णा जिले में विकास खंड अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं. गंजबासौदा की शिवानी राय अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त पद पर चयनित हुई हैं. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/father-sells-vegetables-now-son-becomes-assistant-director-in-mp/article-8005

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.