- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- जबलपुर में पिता की बेरहमी से हत्या, बेटे गिरफ्तार
जबलपुर में पिता की बेरहमी से हत्या, बेटे गिरफ्तार
Jabalpur, MP
जबलपुर के मझगवां थाना क्षेत्र के अगरिया गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां दो बेटों ने अपने पिता की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद उन्होंने पिता का शव हाथ-पैर बांधकर करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित बड़ी नहर में फेंक दिया। इस वारदात की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपित बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है।
मझगवां थाना प्रभारी हरदयाल उदय सिंह ने बताया कि मृतक गिरानी कुमार चक्रवर्ती के दोनों बेटे—संतोष (28 वर्ष) और अजय चक्रवर्ती—लगातार चल रहे पारिवारिक कलह से परेशान थे। सोमवार को विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने गुस्से में आकर पिता की हत्या कर दी।
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले तक पूरा परिवार राखी पर्व की तैयारियों में लगा था, लेकिन पारिवारिक झगड़े ने उन खुशियों को मातम में बदल दिया। यह घटना आसपास के लोगों के लिए एक बड़े सदमे से कम नहीं है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए