मुरैना में 13 साल की नाबालिग की संदिग्ध हालात में मौत, खेलते समय दुपट्टे का फंदा लगने से हादसे की आशंका

Morena, MP

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सवितापुरा बस्ती में शनिवार को 13 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि खेलते समय उसके गले में दुपट्टा फंस गया और दम घुटने से उसकी जान चली गई।

पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पिता की हो चुकी थी मौत, मां भी छोड़कर चली गई

मृतका तनवी आदिवासी के पिता की आठ साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मां घर छोड़कर चली गई और वापस नहीं लौटी। तब से वह अपने ताऊ, एसआई मुंशीलाल आदिवासी (तैनात- लहार थाना, भिंड) के पास रह रही थी।

मानसिक रूप से कमजोर थी बच्ची

परिजनों ने बताया कि तनवी जन्म से ही मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर थी। उसे पैसों की पहचान नहीं होती थी और स्कूल जाने के बावजूद पढ़ाई में रुचि नहीं थी। बड़ी बहन ही उसे घर पर पढ़ाती थी।

खेलते समय हुआ हादसा

शनिवार को वह घर के ग्राउंड फ्लोर पर खेल रही थी। इसी दौरान गले में पड़ा दुपट्टा फंदा बन गया। दम घुटने से उसकी मौत हो गई। ताई ने बताया कि उसने तनवी को खेल खत्म करने के बाद सफाई करने को कहा था। इसके बाद अचानक यह घटना हो गई।

पुलिस की जांच जारी

सिविल लाइन टीआई दर्शन शुक्ला ने बताया कि बच्ची की उम्र महज 13 साल थी। गले में दुपट्टा पड़ा हुआ था और उसे जमीन पर लिटाया गया था। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया और सबूत जुटाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Aug 2025 By दैनिक जागरण

मुरैना में 13 साल की नाबालिग की संदिग्ध हालात में मौत, खेलते समय दुपट्टे का फंदा लगने से हादसे की आशंका

Morena, MP

पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पिता की हो चुकी थी मौत, मां भी छोड़कर चली गई

मृतका तनवी आदिवासी के पिता की आठ साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मां घर छोड़कर चली गई और वापस नहीं लौटी। तब से वह अपने ताऊ, एसआई मुंशीलाल आदिवासी (तैनात- लहार थाना, भिंड) के पास रह रही थी।

मानसिक रूप से कमजोर थी बच्ची

परिजनों ने बताया कि तनवी जन्म से ही मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर थी। उसे पैसों की पहचान नहीं होती थी और स्कूल जाने के बावजूद पढ़ाई में रुचि नहीं थी। बड़ी बहन ही उसे घर पर पढ़ाती थी।

खेलते समय हुआ हादसा

शनिवार को वह घर के ग्राउंड फ्लोर पर खेल रही थी। इसी दौरान गले में पड़ा दुपट्टा फंदा बन गया। दम घुटने से उसकी मौत हो गई। ताई ने बताया कि उसने तनवी को खेल खत्म करने के बाद सफाई करने को कहा था। इसके बाद अचानक यह घटना हो गई।

पुलिस की जांच जारी

सिविल लाइन टीआई दर्शन शुक्ला ने बताया कि बच्ची की उम्र महज 13 साल थी। गले में दुपट्टा पड़ा हुआ था और उसे जमीन पर लिटाया गया था। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया और सबूत जुटाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/fear-of-accident-due-to-a-noose-of-a-dupatta/article-31442

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.