- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- पत्नी की शिकायत के डर से युवक ने खुद को लगाई आग, पुलिस ने बचाया
पत्नी की शिकायत के डर से युवक ने खुद को लगाई आग, पुलिस ने बचाया
BHOPAL, MP
गौतम नगर इलाके में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। युवक की पत्नी घरेलू विवाद को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी, इसी डर से पति ने खुद को आग के हवाले कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए पानी और कंबल की मदद से आग बुझाई और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान आग बुझाने में एक पुलिसकर्मी भी हल्का झुलस गया।
पत्नी के मायके में रह रहा था पति
थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि युवक की पहचान सूरज ग्यासी (30) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से टीकमगढ़ का निवासी है। वह इन दिनों अपनी पत्नी के मायके, टीला जमालपुरा की हरीजन बस्ती में रह रहा था। घरेलू कलह के चलते दो दिन पहले उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
पेट्रोल डालकर पहले से पहुंचा था थाने के बाहर
शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी शिकायत दर्ज कराने थाने आई। इसी दौरान सूरज पहले से ही पेट्रोल डालकर थाने के बाहर पहुंच गया और पत्नी की शिकायत की आशंका में खुद को आग लगा ली।
पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना
थाने के स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया और सूरज को अस्पताल भिजवाया। पुलिस के मुताबिक युवक की हालत गंभीर नहीं है, लेकिन उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पारिवारिक विवाद को सुलझाने की कोशिश भी की जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए