दहेज प्रताड़ना से तंग दंपति ने खाया जहर: पति की मौत, पत्नी जिंदगी के लिए जूझ रही

vidisha, MP

विदिशा जिले के चांदबर गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां दहेज की मांग और घरेलू उत्पीड़न से परेशान होकर एक नवविवाहित जोड़े ने जहर खा लिया। पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रही है। पीड़िता ने अपने ससुर पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

11 महीने पहले हुई थी शादी 

जानकारी के अनुसार, मृतक राजकुमार अहिरवार की शादी 11 महीने पहले अशोकनगर जिले के बडका गांव की उमा बाई से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल में दहेज की मांग को लेकर उमा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

 इलाज तक के पैसे नहीं देते थे ससुर 

उमा ने बताया कि राजकुमार घुटनों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, मगर ससुर इलाज के लिए पैसे देने से साफ इनकार कर देते थे। दहेज की मांग के साथ-साथ मारपीट की घटनाएं भी रोज़मर्रा की बात बन गई थीं।

तू भी खा ले जहर" – पति की आखिरी बात

गुरुवार शाम ससुर द्वारा किए गए पैसों के विवाद और अपमान के बाद रात करीब 8:30 बजे राजकुमार ने जहर खा लिया। पत्नी उमा से उसने कहा, "तेरा मेरे सिवा कौन है, तू भी जहर खा ले।" इसके बाद दोनों बेहोश हो गए।

अस्पताल में पति की मौत 

परिजनों ने दोनों को तत्काल गुना जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। उमा की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

ससुर ने कहा 'नाटक कर रहा है' 

उमा ने पुलिस को बताया कि जहर खाने के बाद भी ससुर ने पति पर ‘नाटक करने’ का आरोप लगाया और इलाज के लिए साथ तक नहीं आया। अस्पताल सास, ननद और जेठ लेकर पहुंचे। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jun 2025 By दैनिक जागरण

दहेज प्रताड़ना से तंग दंपति ने खाया जहर: पति की मौत, पत्नी जिंदगी के लिए जूझ रही

vidisha, MP

11 महीने पहले हुई थी शादी 

जानकारी के अनुसार, मृतक राजकुमार अहिरवार की शादी 11 महीने पहले अशोकनगर जिले के बडका गांव की उमा बाई से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल में दहेज की मांग को लेकर उमा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

 इलाज तक के पैसे नहीं देते थे ससुर 

उमा ने बताया कि राजकुमार घुटनों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, मगर ससुर इलाज के लिए पैसे देने से साफ इनकार कर देते थे। दहेज की मांग के साथ-साथ मारपीट की घटनाएं भी रोज़मर्रा की बात बन गई थीं।

तू भी खा ले जहर" – पति की आखिरी बात

गुरुवार शाम ससुर द्वारा किए गए पैसों के विवाद और अपमान के बाद रात करीब 8:30 बजे राजकुमार ने जहर खा लिया। पत्नी उमा से उसने कहा, "तेरा मेरे सिवा कौन है, तू भी जहर खा ले।" इसके बाद दोनों बेहोश हो गए।

अस्पताल में पति की मौत 

परिजनों ने दोनों को तत्काल गुना जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। उमा की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

ससुर ने कहा 'नाटक कर रहा है' 

उमा ने पुलिस को बताया कि जहर खाने के बाद भी ससुर ने पति पर ‘नाटक करने’ का आरोप लगाया और इलाज के लिए साथ तक नहीं आया। अस्पताल सास, ननद और जेठ लेकर पहुंचे। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/fed-up-with-dowry-harassed-couple-ate-poison-husbands-death/article-24937

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.