छेड़छाड़ से तंग आकर युवती ने लगाई फांसी: ग्वालियर में मानसिक प्रताड़ना का शिकार बनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, इलाज के दौरान मौत

Gwalior, MP

शहर के गंगा मालनपुर इलाके में एक 22 वर्षीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता युवती ने मानसिक प्रताड़ना और छेड़छाड़ से परेशान होकर फांसी लगा ली। घटना शनिवार रात की है, जबकि रविवार को इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था।

 युवती ने कुछ समय पहले आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन सामाजिक दबाव में 15 दिन पहले यह शिकायत वापस लेनी पड़ी। आरोप है कि युवक ने हाल ही में युवती के साथ एडिटेड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए, जिससे वह और टूट गई।

एडिटेड फोटो वायरल करने के बाद बढ़ा तनाव

पीड़ित युवती के चाचा जीवन कुशवाहा ने बताया कि आरोपी मनीष कुशवाहा पिछले एक साल से उसकी भतीजी को परेशान कर रहा था। 3 महीने पहले परिवार को इस प्रताड़ना की जानकारी मिली थी। शनिवार को मनीष ने एक बार फिर युवती के साथ एडिटेड फोटो बनाकर वायरल कर दिए, जिससे वह बुरी तरह मानसिक तनाव में आ गई।

शिकायत के बाद भी नहीं मिला न्याय, उल्टा बना दबाव

पीड़िता ने कुछ समय पहले अपनी मां के साथ पुरानी छावनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को थाने बुलाया भी था, लेकिन आरोपी अपने पिता और समाज के कुछ दबंगों के साथ वहां पहुंचा और राजीनामा का दबाव डलवाया। सामाजिक दबाव के चलते युवती को शिकायत वापस लेनी पड़ी।

ड्यूटी से लौटकर खुद को कर लिया खत्म

शनिवार को युवती अपने आंगनबाड़ी केंद्र से रिपोर्ट बनाकर लौटी थी और डिप्रेशन में थी। वह सीधे अपने कमरे में गई और कुछ देर बाद उसकी मां ने उसे फंदे पर लटका देखा। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी से पूछताछ की तैयारी

पुरानी छावनी थाना प्रभारी क्षमा राजौरिया के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना से जुड़ा हुआ लग रहा है। 15 दिन पहले युवती द्वारा दर्ज शिकायत के राजीनामे और ताजा घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jul 2025 By दैनिक जागरण

छेड़छाड़ से तंग आकर युवती ने लगाई फांसी: ग्वालियर में मानसिक प्रताड़ना का शिकार बनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, इलाज के दौरान मौत

Gwalior, MP

 युवती ने कुछ समय पहले आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन सामाजिक दबाव में 15 दिन पहले यह शिकायत वापस लेनी पड़ी। आरोप है कि युवक ने हाल ही में युवती के साथ एडिटेड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए, जिससे वह और टूट गई।

एडिटेड फोटो वायरल करने के बाद बढ़ा तनाव

पीड़ित युवती के चाचा जीवन कुशवाहा ने बताया कि आरोपी मनीष कुशवाहा पिछले एक साल से उसकी भतीजी को परेशान कर रहा था। 3 महीने पहले परिवार को इस प्रताड़ना की जानकारी मिली थी। शनिवार को मनीष ने एक बार फिर युवती के साथ एडिटेड फोटो बनाकर वायरल कर दिए, जिससे वह बुरी तरह मानसिक तनाव में आ गई।

शिकायत के बाद भी नहीं मिला न्याय, उल्टा बना दबाव

पीड़िता ने कुछ समय पहले अपनी मां के साथ पुरानी छावनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को थाने बुलाया भी था, लेकिन आरोपी अपने पिता और समाज के कुछ दबंगों के साथ वहां पहुंचा और राजीनामा का दबाव डलवाया। सामाजिक दबाव के चलते युवती को शिकायत वापस लेनी पड़ी।

ड्यूटी से लौटकर खुद को कर लिया खत्म

शनिवार को युवती अपने आंगनबाड़ी केंद्र से रिपोर्ट बनाकर लौटी थी और डिप्रेशन में थी। वह सीधे अपने कमरे में गई और कुछ देर बाद उसकी मां ने उसे फंदे पर लटका देखा। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी से पूछताछ की तैयारी

पुरानी छावनी थाना प्रभारी क्षमा राजौरिया के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना से जुड़ा हुआ लग रहा है। 15 दिन पहले युवती द्वारा दर्ज शिकायत के राजीनामे और ताजा घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/fed-up-with-molestation-a-woman-hanged-anganwadi-worker-who/article-27524

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.