भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 1000 रुपये हुई फीस, जंगल सफारी में घूमना महंगा,

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश के वन विभाग ने वन विहार राष्ट्रीय उद्यान की फीस बढ़ा दी है, जिससे अब वन विहार का भ्रमण आज से महंगा हो गया है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार के वन विभाग ने वन विहार राष्ट्रीय उद्यान की फीस बढ़ा दी है, जिससे अब वन विहार का भ्रमण आज से महंगा हो गया है। 7 नवंबर, 2024 से विभाग द्वारा जारी संशोधित नई फीस लागू होगी। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन्य प्राणियों की झलक के लिए लोगों को ज्यादा पैसे देने होंगे।

300 की जगह 1000 रुपये फीस

वन विभाग द्वारा जारी नई फीस के तहत सफारी वाहन बुकिंग के लिए 300 की जगह 1000 रुपये फीस लगेगी। वहीं, 6 से 12 साल के बच्चों के लिए सफारी फीस 150 रुपये कर दी गई है। वन विहार में अब पैदल जाने वाले लोगों को 25 रुपये की फीस भरनी होगी। भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के साथ इंदौर के रालामंडल अभ्यारण और मुकुंदपुर की व्हाइट टाइगर सफारी की फीस में बढ़ोतरी हुई है।

इनकी भी बढ़ी फीस

इंदौर के रालामंडल अभ्यारण और मुकुंदपुर की व्हाइट टाइगर सफारी में पैदल भ्रमण की फीस को 20 रुपये बढ़ाकर 25 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा, सफारी में अगर आप अपनी साइकल से घूमते हैं तो आपको 30 रुपये फीस देनी होगी। वहीं, अगर आप उद्यान की साइकिल से घूमते हैं तो आपको 40 रुपये फीस देनी होगी।

ये है नई फीस के रेट

सफारी में ऑटो रिक्शा ड्राइवर के साथ सिर्फ 4 लोग ही जा सकते हैं, जिसके लिए 120 रुपये फीस देनी होगी। वहीं कार में सिर्फ 5 लोग जा सकते हैं, इसके लिए उन्हें 300 रुपये फीस भरनी होगी। अगर एक कार में 5 व्यक्तियों से ज्यादा लोग हैं तो फीस बढ़कर 500 रुपये हो जाएगी। मिनी बस में 20 लोगों के लिए 1100 रुपये, और बस में 20 से ज्यादा लोगों के लिए 2200 रुपये की फीस देनी होगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Nov 2024 By दैनिक जागरण

भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 1000 रुपये हुई फीस, जंगल सफारी में घूमना महंगा,

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश के वन विभाग ने वन विहार राष्ट्रीय उद्यान की फीस बढ़ा दी है, जिससे अब वन विहार का भ्रमण आज से महंगा हो गया है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार के वन विभाग ने वन विहार राष्ट्रीय उद्यान की फीस बढ़ा दी है, जिससे अब वन विहार का भ्रमण आज से महंगा हो गया है। 7 नवंबर, 2024 से विभाग द्वारा जारी संशोधित नई फीस लागू होगी। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन्य प्राणियों की झलक के लिए लोगों को ज्यादा पैसे देने होंगे।

300 की जगह 1000 रुपये फीस

वन विभाग द्वारा जारी नई फीस के तहत सफारी वाहन बुकिंग के लिए 300 की जगह 1000 रुपये फीस लगेगी। वहीं, 6 से 12 साल के बच्चों के लिए सफारी फीस 150 रुपये कर दी गई है। वन विहार में अब पैदल जाने वाले लोगों को 25 रुपये की फीस भरनी होगी। भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के साथ इंदौर के रालामंडल अभ्यारण और मुकुंदपुर की व्हाइट टाइगर सफारी की फीस में बढ़ोतरी हुई है।

इनकी भी बढ़ी फीस

इंदौर के रालामंडल अभ्यारण और मुकुंदपुर की व्हाइट टाइगर सफारी में पैदल भ्रमण की फीस को 20 रुपये बढ़ाकर 25 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा, सफारी में अगर आप अपनी साइकल से घूमते हैं तो आपको 30 रुपये फीस देनी होगी। वहीं, अगर आप उद्यान की साइकिल से घूमते हैं तो आपको 40 रुपये फीस देनी होगी।

ये है नई फीस के रेट

सफारी में ऑटो रिक्शा ड्राइवर के साथ सिर्फ 4 लोग ही जा सकते हैं, जिसके लिए 120 रुपये फीस देनी होगी। वहीं कार में सिर्फ 5 लोग जा सकते हैं, इसके लिए उन्हें 300 रुपये फीस भरनी होगी। अगर एक कार में 5 व्यक्तियों से ज्यादा लोग हैं तो फीस बढ़कर 500 रुपये हो जाएगी। मिनी बस में 20 लोगों के लिए 1100 रुपये, और बस में 20 से ज्यादा लोगों के लिए 2200 रुपये की फीस देनी होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/fee-of-rs-1000-in-van-vihar-national-park-bhopal/article-3021

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.