- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- महू में 2000 पुलिस बल तैनात, भाईचारे के साथ मना रंगों का त्योहार
महू में 2000 पुलिस बल तैनात, भाईचारे के साथ मना रंगों का त्योहार
Mahu, MP
इंदौर महू में बीते दिनों हुए विवाद के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है. वहीं वर्ग विशेष ने होली जुलूस का स्वागत किया.
मध्य प्रदेश में जोर-शोर से होली मनाई जा रही है. वहीं इंदौर जिले के महू में पुलिस की मौजूदगी में होली जुमे की नमाज अता की जा रही है. इसकी वजह है महू में पिछले दिनों भारत की जीत के जश्न के दौरान दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया था. इस घटनाक्रम के बाद महू को छावनी में बदल दिया गया था. वहीं त्योहार को देखते हुए पुलिस ने लोगों को समझाइश दी.
होली के दिन अलग-अलग तरह से पुलिस को तैनात किया गया है, तो वहीं महू तहसील के ही एक ग्रामीण क्षेत्र में वर्ग विशेष के लोगों ने होली के पर्व पर निकलने वाले एक जुलूस का मंच लगाकर स्वागत किया. इस दौरान दोनों ही पक्षों ने गले लग कर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं भी दी.
महू में 2000 सुरक्षा बल तैनात
चैंपियनशिप में भारत की जीत के बाद महू में जीत के जश्न के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे और जमकर विवाद की स्थिति बन गई थी. इस स्थिति को देखते हुए पुलिस ने होली के पर्व पर किसी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो, इसके चलते तकरीबन 2000 से अधिक पुलिस कर्मियों का बल महू नगर और इंदौर जिले के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगाया गया है. महू में जहां ड्रोन के माध्यम से पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है.
गांव में वर्ग विशेष ने किया होली जुलूस का स्वागत
वहीं अलग-अलग तरह से लगातार पुलिस के द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है. पुलिस की निगरानी में महू में जहां लोगों के द्वारा होली मनाई जा रही है, वहीं ग्रामीण क्षेत्र सोनवाए में एक अलग ही नजारा देखने को मिला. यहां पर होली का जुलूस जब ग्रामीणों के द्वारा निकाला गया, तो मंच लगाकर वर्ग विशेष द्वारा उसका स्वागत किया गया.
साथ ही एक दूसरे को होली का गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं भी दी गई. वहीं सोनवाय के उप सरपंच एहसान पटेल ने "कहा कि यह परंपरा काफी सालों से चली आ रही है. इसी कड़ी में आज भी हमने होली के पर्व को देखते हुए इस तरह से मंच लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए