राष्ट्रीय खेल दिवस पर एमपी में खेल और फिटनेस का महोत्सव

Bhopal, MP

राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) पर मध्यप्रदेश में खेल और फिटनेस का महोत्सव आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन 29 से 31 अगस्त तक चलेगा, जिसकी तैयारियों की समीक्षा खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने टीटी नगर स्टेडियम में अधिकारियों के साथ बैठक में की।

 मंत्री सारंग ने बताया कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती पर होने वाला यह महोत्सव प्रदेश में खेल संस्कृति और फिट इंडिया आंदोलन को नई दिशा देगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी 313 ब्लॉक्स में खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए, ताकि यह संदेश गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचे।

भोपाल से होगा प्रदेश स्तरीय शुभारंभ

29 अगस्त को राजधानी भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम से इस महोत्सव का भव्य शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसमें मुख्य अतिथि होंगे। उद्घाटन अवसर पर फुटबॉल प्रेमियों के लिए ‘मिनी ब्राजील’ के नाम से प्रसिद्ध विचारपुर गांव और फुटबॉल प्रतिभाओं वाले सरदारपुर गांव के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा।

जिलों और वार्डों तक पहुंचेगा खेलों का संदेश

30 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों और 313 ब्लॉक्स के साथ राजधानी भोपाल के 85 वार्डों में भी खेल और फिटनेस से जुड़े कार्यक्रम होंगे। मंत्री सारंग ने कहा कि खेल को केवल मैदान तक सीमित न रखकर हर मोहल्ले और गांव तक ले जाना ही असली फिट इंडिया का लक्ष्य है।

विशेषज्ञ सेमिनार और साइकिल रैली

कार्यक्रम के दूसरे दिन भोपाल में खेल और फिटनेस पर आधारित सेमिनार होगा। इसमें विशेषज्ञ एंटी-डोपिंग और स्वस्थ जीवनशैली पर मार्गदर्शन देंगे।
31 अगस्त को महोत्सव का समापन विशाल साइकिल रैली से होगा, जो वन विहार से लेक व्यू तक निकाली जाएगी। रैली का समापन बोट क्लब पर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के साथ किया जाएगा।

मंत्री सारंग ने कहा कि यह आयोजन न सिर्फ खेलों को बढ़ावा देगा बल्कि लोगों को सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Aug 2025 By दैनिक जागरण

राष्ट्रीय खेल दिवस पर एमपी में खेल और फिटनेस का महोत्सव

Bhopal, MP

 मंत्री सारंग ने बताया कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती पर होने वाला यह महोत्सव प्रदेश में खेल संस्कृति और फिट इंडिया आंदोलन को नई दिशा देगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी 313 ब्लॉक्स में खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए, ताकि यह संदेश गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचे।

भोपाल से होगा प्रदेश स्तरीय शुभारंभ

29 अगस्त को राजधानी भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम से इस महोत्सव का भव्य शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसमें मुख्य अतिथि होंगे। उद्घाटन अवसर पर फुटबॉल प्रेमियों के लिए ‘मिनी ब्राजील’ के नाम से प्रसिद्ध विचारपुर गांव और फुटबॉल प्रतिभाओं वाले सरदारपुर गांव के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा।

जिलों और वार्डों तक पहुंचेगा खेलों का संदेश

30 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों और 313 ब्लॉक्स के साथ राजधानी भोपाल के 85 वार्डों में भी खेल और फिटनेस से जुड़े कार्यक्रम होंगे। मंत्री सारंग ने कहा कि खेल को केवल मैदान तक सीमित न रखकर हर मोहल्ले और गांव तक ले जाना ही असली फिट इंडिया का लक्ष्य है।

विशेषज्ञ सेमिनार और साइकिल रैली

कार्यक्रम के दूसरे दिन भोपाल में खेल और फिटनेस पर आधारित सेमिनार होगा। इसमें विशेषज्ञ एंटी-डोपिंग और स्वस्थ जीवनशैली पर मार्गदर्शन देंगे।
31 अगस्त को महोत्सव का समापन विशाल साइकिल रैली से होगा, जो वन विहार से लेक व्यू तक निकाली जाएगी। रैली का समापन बोट क्लब पर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के साथ किया जाएगा।

मंत्री सारंग ने कहा कि यह आयोजन न सिर्फ खेलों को बढ़ावा देगा बल्कि लोगों को सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/festival-of-sports-and-fitness-in-mp-on-national-sports/article-31456

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.