जबलपुर में भीषण हादसा, बस और जीप की भिड़ंत, कर्नाटक के 6 लोगों की मौत

JABALPUR, MP

मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमवार सुबह बस और जीप की भिड़ंत हो गई. हादसे में कर्नाटक के रहने वाले 6 लोगों की मौत.

मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. सिहोरा के पास बस और जीप की टक्कर हो गई. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सिहोरा के अस्पताल पहुंचाया. जहां से उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. मृतक कर्नाटक के रहने वाले थे.

रॉन्ग साइड पर चल रही जीप की बस से भिड़ंत
जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक के रहने वाले श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज गए थे. वहां से जीप से वापस कर्नाटक लौट रहे थे. जबलपुर के सिहोरा के पास खेतोला में तेज रफ्तार जीप डिवाइडर को तोड़ते हुए रांग साइड आई और रॉन्ग साइड जाकर इसने एक बस को टक्कर मारी. टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए. हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया. यह घटना सुबह 5:00 बजे की है.

कर्नाटक के रहने वाले थे मृतक
जीप कर्नाटक के बेलगांव जिले की है. घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा दिया गया है. जबलपुर के कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं. वहीं मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. इस घटना की जानकारी डायल 100 के माध्यम से जबलपुर पुलिस को मिली थी.

BUS AND JEEP COLLIDE IN SEHORA
टक्कर के बाद चकनाचूर हुई जीप 
 
हादसे में 6 लोगों की मौत
मौके पर पहुंचे जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने बताया कि, ''इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हैं. घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया है.'' प्रशासन का कहना है कि यह गाड़ी कर्नाटक की है और यह सभी यात्री प्रयागराज से लौट रहे थे. यह घटना सुबह लगभग 5:00 की बताई जाती है. घायलों के नाम सदाशिव और अपलानी मुस्ताफ बताए जा रहे हैं. वहीं मृतकों में विरुपक्षा, गौमती, वास्वराज, बालचंद राजू सुनील, और वीरेंद्र शामिल हैं.

कुछ दिन पहले भी सिहोरा में हुआ था हादसा
बता दें कि, जबलपुर में सिहोरा के पास नेशनल हाईवे 30 पर कुछ दिनों पहले भी इसी तरह कुंभ यात्रियों की एक गाड़ी एक ट्रक से टकराई थी. इस घटना में 7 लोगों की मौत हुई थी. यह सभी लोग तेलंगाना के रहने वाले थे. अभी भी कुंभ जाने वाले लोगों की संख्या बहुत अधिक है और हाईवे पर थोड़ी सी भी लापरवाही में दुर्घटना की संभावना बनी हुई है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Feb 2025 By दैनिक जागरण

जबलपुर में भीषण हादसा, बस और जीप की भिड़ंत, कर्नाटक के 6 लोगों की मौत

JABALPUR, MP

मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. सिहोरा के पास बस और जीप की टक्कर हो गई. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सिहोरा के अस्पताल पहुंचाया. जहां से उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. मृतक कर्नाटक के रहने वाले थे.

रॉन्ग साइड पर चल रही जीप की बस से भिड़ंत
जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक के रहने वाले श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज गए थे. वहां से जीप से वापस कर्नाटक लौट रहे थे. जबलपुर के सिहोरा के पास खेतोला में तेज रफ्तार जीप डिवाइडर को तोड़ते हुए रांग साइड आई और रॉन्ग साइड जाकर इसने एक बस को टक्कर मारी. टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए. हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया. यह घटना सुबह 5:00 बजे की है.

कर्नाटक के रहने वाले थे मृतक
जीप कर्नाटक के बेलगांव जिले की है. घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा दिया गया है. जबलपुर के कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं. वहीं मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. इस घटना की जानकारी डायल 100 के माध्यम से जबलपुर पुलिस को मिली थी.

BUS AND JEEP COLLIDE IN SEHORA
टक्कर के बाद चकनाचूर हुई जीप 
 
हादसे में 6 लोगों की मौत
मौके पर पहुंचे जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने बताया कि, ''इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हैं. घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया है.'' प्रशासन का कहना है कि यह गाड़ी कर्नाटक की है और यह सभी यात्री प्रयागराज से लौट रहे थे. यह घटना सुबह लगभग 5:00 की बताई जाती है. घायलों के नाम सदाशिव और अपलानी मुस्ताफ बताए जा रहे हैं. वहीं मृतकों में विरुपक्षा, गौमती, वास्वराज, बालचंद राजू सुनील, और वीरेंद्र शामिल हैं.

कुछ दिन पहले भी सिहोरा में हुआ था हादसा
बता दें कि, जबलपुर में सिहोरा के पास नेशनल हाईवे 30 पर कुछ दिनों पहले भी इसी तरह कुंभ यात्रियों की एक गाड़ी एक ट्रक से टकराई थी. इस घटना में 7 लोगों की मौत हुई थी. यह सभी लोग तेलंगाना के रहने वाले थे. अभी भी कुंभ जाने वाले लोगों की संख्या बहुत अधिक है और हाईवे पर थोड़ी सी भी लापरवाही में दुर्घटना की संभावना बनी हुई है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/fierce-accident-bus-and-jeep-collision-in-jabalpur-killed-6/article-11430

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.