AC में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दिए आर्थिक मदद के निर्देश

Gwalior, MP

शहर के घास मंडी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई, जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। इस हादसे में एक विंडो एसी और स्कूटी समेत तीन बाइक भी खाक हो गईं। सूचना मिलने पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

रात के सन्नाटे में गूंजा धमाका, AC ब्लास्ट की आशंका

जानकारी के मुताबिक, घटना काली माता मंदिर के पास स्थित हरि सिंह कुशवाह के मकान की है, जहां परिवार के सदस्य सो रहे थे। अचानक कमरे से धुंआ निकलता देख सभी लोग घर से बाहर भागे। बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत विंडो एसी में हुए धमाके के बाद हुई। हालांकि आग लगने के असली कारणों की जांच की जा रही है।

ऊर्जा मंत्री पहुंचे मौके पर, दिलाया सहायता का भरोसा

हादसे की खबर मिलते ही प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर घटनास्थल पर पहुंचे और प्रभावित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने मौके पर मौजूद एसडीएम को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता जल्द उपलब्ध कराई जाए। मंत्री ने इस दुर्घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सरकारी स्तर पर हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

समय पर पहुंची दमकल, टला बड़ा हादसा

दमकल विभाग की तत्परता से आग अन्य मकानों तक नहीं फैल सकी, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियों ने लगातार पानी की बौछार की। फिलहाल प्रशासन नुकसान का आंकलन कर रहा है और बिजली विभाग द्वारा तकनीकी कारणों की जांच की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 May 2025 By दैनिक जागरण

AC में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दिए आर्थिक मदद के निर्देश

Gwalior, MP

रात के सन्नाटे में गूंजा धमाका, AC ब्लास्ट की आशंका

जानकारी के मुताबिक, घटना काली माता मंदिर के पास स्थित हरि सिंह कुशवाह के मकान की है, जहां परिवार के सदस्य सो रहे थे। अचानक कमरे से धुंआ निकलता देख सभी लोग घर से बाहर भागे। बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत विंडो एसी में हुए धमाके के बाद हुई। हालांकि आग लगने के असली कारणों की जांच की जा रही है।

ऊर्जा मंत्री पहुंचे मौके पर, दिलाया सहायता का भरोसा

हादसे की खबर मिलते ही प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर घटनास्थल पर पहुंचे और प्रभावित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने मौके पर मौजूद एसडीएम को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता जल्द उपलब्ध कराई जाए। मंत्री ने इस दुर्घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सरकारी स्तर पर हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

समय पर पहुंची दमकल, टला बड़ा हादसा

दमकल विभाग की तत्परता से आग अन्य मकानों तक नहीं फैल सकी, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियों ने लगातार पानी की बौछार की। फिलहाल प्रशासन नुकसान का आंकलन कर रहा है और बिजली विभाग द्वारा तकनीकी कारणों की जांच की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/fierce-fire-after-the-blast-in-ac-minister-pradyuman-singh/article-22743

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.